Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, कराची शहर में 450 लोगों...

पाकिस्तान में भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, कराची शहर में 450 लोगों की मौत

कराची । पाकिस्तान में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। अकेले कराची शहर में चार दिनों के भीतर 450 लोगों की मौत हो गई है। देश के एक प्रमुख गैर सरकारी संगठन ने बुधवार को यह जानकारी दी। हीटस्ट्रोक के कारण सैकड़ों की संख्या लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। ईधी फाउंडेशन ने कहा कि पिछले चार दिनों में उसे कम से कम 427 शव बरामद हुए हैं। जबकि मंगलवार को तीन सरकारी अस्पतालों से 23 शवों की जानकारी मिली।

पाकिस्तान के एक एक प्रमुख गैर सरकारी संगठन ने बुधवार को जानकारी दी कि पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण पिछले चार दिनों में कम से कम 450 लोगों की मौत हो गई है।

आग उगल रहा आसमान, पाक धरती पर हाहाकार
पाकिस्तान के शहर कराची में शनिवार से ही अत्यधिक गर्मी पड़ रही है और बुधवार को लगातार तीसरे दिन पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लगातार बढ़ रहा तापमान चिंता की बात है। आगामी कुछ दिनों में राहत की उम्मीद है।

फाउंडेशन के प्रमुख फैसल एधी ने कहा, “कराची में हमारे चार शवगृह संचालित हैं और हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां हमारे शवगृहों में और शव रखने के लिए जगह नहीं बची है।” उन्होंने कहा, “दुखद यह है कि इनमें से कई शव ऐसे क्षेत्रों से आए हैं, जहां इस कठोरतम मौसम में भी काफी अधिक बिजली कटौती हो रही है।” ईधी ने बताया कि अधिकांश शव बेघर लोगों और सड़कों पर रहने वाले नशेड़ी लोगों के थे।

अस्पतालों में रोज लोगों का तांता
उन्होंने कहा, “अत्यधिक गर्मी के कारण इन लोगों को परेशानी हो रही है, क्योंकि ये लोग अपना पूरा दिन खुले में इलाज की तलाश में बिताते हैं।” उन्होंने यह भी कहा, “लेकिन केवल सरकारी अस्पताल या जहां उन्हें शुरू में ले जाया गया था, वे ही आपको मौत का वास्तविक कारण बता सकते हैं।” उन्होंने बताया कि मंगलवार को ही उनके मुर्दाघरों में 135 शव आए थे, जबकि सोमवार को 128 शव आए थे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments