Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसशेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी, सेंसेक्स 79 हजार के स्तर के पार...

शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी, सेंसेक्स 79 हजार के स्तर के पार पहुंचा

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार में मजबूती का नया रिकार्ड बनाने का सिलसिला आज तीसरे दिन भी जारी है। आज के कारोबार की शुरुआत भी ओपनिंग का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाने के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में मुनाफा वसूली की वजह से कुछ देर के लिए शेयर बाजार लाल निशान में भी कारोबार करता रहा। लेकिन इसके बाद एक बार फिर खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने की वजह से शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन मजबूती का नया रिकार्ड बनाने में सफल रहा। बीएसई का सेंसेक्स आज पहली बार 79 हजार अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.38 प्रतिशत और निफ्टी 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती पहले घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 4.29 प्रतिशत से लेकर 1.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजी, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और कोल इंडिया के शेयर 0.85 प्रतिशत से लेकर 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,222 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,313 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 909 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज एक बार फिर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 84.42 अंक की बढ़त के साथ 78,758.67 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनाने की वजह से ये सूचकांक लाल निशान में गिर कर 78,467.34 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में तेजड़ियों ने अपना जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने रफ्तार पकड़ ली। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी ही देर में ये सूचकांक अभी तक के सर्वोच्च स्तर 79,013.76 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मामूली बिकवाली होने के कारण ये सूचकांक 79 हजार अंक के स्तर से नीचे आ गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 296.05 अंक की बढ़त के साथ 78,970.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज 12.75 अंक की तेजी के साथ लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाते हुए 23,881.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण ये सूचकांक लाल निशान में गिर कर 23,805.40 अंक के स्तर तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इस सूचकांक की चाल में भी तेजी आ गई। बाजार में लगातार हो रही लिवाली के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक करीब 100 अंक उछल कर अभी तक के सर्वोच्च स्तर 23,966.40 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 86.95 अंक की मजबूती के साथ 23,955.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 620.73 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,674.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 147.50 अंक यानी 0.62 की तेजी के साथ 23,868.80 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments