Monday, March 23, 2026
No menu items!
HomeखेलNational Games 2023: खिलाड़ियों के लिए कीचड़ में बन रहा खाना! गोवा...

National Games 2023: खिलाड़ियों के लिए कीचड़ में बन रहा खाना! गोवा CM प्रमोद सावंत की हो रही पूरे देश में किरकिरी

पणजी: पर्यटन के लिए जाने जानेवाले गोवा में फिलहाल राष्ट्रीय खेलों को लेकर राजनीति गर्म है। गोवा कांग्रेस ने राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप के मुताबिक नेशनल गेम्स के लिए कीचड़ में खाना बन रहा है। जिसकी तस्वीरें सोश्ल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रमोद सावंत की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा गोवा काँग्रेस ने चल रहे राष्ट्रीय खेलों की सुरक्षा ऑडिट की मांग की  है ताकि ऐसी किसी भी टालने योग्य घटना से बचा जा सके जिससे क्षति, चोट या यहां तक कि जानमाल का नुकसान हो सकता हो। कुछ दिन पहले मीडिया को संबोधित करते हुए, गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के महासचिव विरियाटो फर्नांडीस ने राज्य में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए बनाए गए बुनियादी ढांचे की जांच की मांग की।

तत्काल सुरक्षा ऑडिट की मांग

कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अक्टूबर को फतोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया था। फर्नांडीस ने कहा कि कांग्रेस किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए खेलों की तत्काल सुरक्षा ऑडिट की मांग करती है। जिससे कोई नुकसान या फिर किसी को चोट या किसी का जीवन खतरे में आ सकता हो। उन्होंने दावा किया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि परियोजना प्रबंधन कंपनी की पहचान/अंतिम रूप देने की निविदा प्रक्रिया से लेकर देखरेख तक, खेल का पूरा दायरा भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद में डूबा हुआ है।

बुनियादी ढांचा अस्थायी

कांग्रेस नेता ने आगे आरोप लगाया कि नावेलिम इनडोर स्टेडियम में एक हादसे में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं बम्बोलिम में एक खंभे का गिरना और छत से बारिश का पानी रिसना, भ्रष्टाचार का संकेत है। उन्होंने खेलों के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के उस बयान पर तंज़ कसा जिसमें यह कहा गया था कि खेलों के लिए बनाए गए बुनियादी ढांचे से गोवा के खिलाड़ियों को उत्कृष्टता हासिल करने में मदद मिलेगी। फर्नांडीस ने कहा कि बुनियादी ढांचा अस्थायी जिसे खेल खत्म होने के बाद खत्म कर दिया जाएगा।

वहीं कांग्रेस के दावों को खारिज करते हुए, राज्य के खेल मंत्री गोविंद गौडे ने कहा, ‘बुनियादी ढांचे का निर्माण समय पर किया गया था और हम भाग्यशाली हैं कि हमें इस साल इन प्रतिष्ठित खेलों की मेजबानी करने का सम्मान मिला।’

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments