मुंबई : उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है। संजय राऊत ने चेतावनी देते हुए कहा कि मुंब्रा में शिवसेना शाखा पर बुलडोजर चलवाने का पाप किया गया है। इन सबका हिसाब लिया जाएगा. यह भी कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे मुंब्रा स्थित शाखा का दौरा करेंगे। मुंब्रा में ठाकरे गुट की शिवसेना शाखा पर बुलडोजर चला दिया गया है। इसी को लेकर संजय राउत ने एकनाथ शिंदे और उनके गुट पर जुबानी हमला बोला है।
संजय राउत के ट्वीट में क्या?
एकनाथ शिंदे गुट पर निशाना साधते हुए संजय राऊत ने कहा कि ये पापी स्वयं को बालासाहेब का कट्टर शिवसैनिक मानते हैं। यह शिवसेना प्रमुख आदरणीय बालासाहेब ठाकरे का अपमान है। मुंब्रा की शिवसेना शाखा पर बुलडोजर चलाने वाले ये कैसे शिवसैनिक हैं? ये तो कलंक है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आगामी 11 नवंबर को मुंब्रा शाखा का दौरा कर रहे हैं। स्वाभिमान की ताकत आपके बुलडोजर से ज्यादा महत्वपूर्ण है… हिसाब होगा!
हे पाप करणारे स्वतःला बाळासाहेबांचे कडवट शिवसैनिक समजतात.
हा शिवसेना प्रमुख आदरणीय बाळासाहेब ठाकरेंचा अपमान आहे.शिवसेनेच्या आयत्या शाखा ताब्यात घेणे.त्यावर बुलडोझर फिरवून घटनाबाह्य मुखमंत्र्यांचा जय करणे ही विकृती आहे. मुंब्रा येथे शाखेवर बुलडोझर फिरवून ज्यांनी पाप केले त्यांचा… pic.twitter.com/HvFlFzc7aD— Sanjay Raut (@rautsanjay61) November 8, 2023
‘क्या उन्हें शर्म नहीं आती?’
आज सुबह हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राउत ने एकनाथ शिंदे की आलोचना की है। मुंब्रा इलाके में शिवसेना की शाखा तोड़ दी गई है। महाराष्ट्र में असंवैधानिक सरकार है जो गैरकानूनी ढंग से चल रही है। उस पर बुलडोजर चलाने की ज़रूरत है। राऊत ने कहा कि जब वे शिवसेना की शाखा पर बुलडोजर चलाते हैं तो उन्हें शर्म नहीं आती?
एकनाथ शिंदे को राउत की चुनौती
बालासाहेब की शाखा पर आज भी निष्ठावान शिवसैनिक बैठते हैं। मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण कर रहे हैं। जबकि मुंब्रा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं, बालासाहेब की प्रतिमाओं, तस्वीरों के साथ शाखाओं पर बुलडोजर चलाया जा है। क्या महाराष्ट्र में मुगलों का शासन है? संजय राऊत ने एकनाथ शिंदे को चुनौती दी कि शाखाएं तोड़ी जा रही हैं, हिम्मत है तो सामने आओ।
