Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरें50 करोड़ की जमीन पर बनी 5 करोड़ की कोठी, अतीक अहमद...

50 करोड़ की जमीन पर बनी 5 करोड़ की कोठी, अतीक अहमद की बहू के बंगले पर चला बाबा का बुलडोजर

प्रयागराज. माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की फरार पत्नी जैनब फातिमा के 5 करोड़ के घर पर गुरुवार को बाबा का बुलडोजर चल गया है. बता दें, यह कार्रवाई वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ की संपत्ति हड़पने के मामले में प्रशासन द्वारा की गई है. पुलिस के अनुसार अशरफ ने वक्फ बोर्ड की जमीन पर जैनब के लिए पांच करोड़ की आलीशान कोठी बनवाई थी.

बता दें, मामला प्रयागराज के सल्लाहपुर का है. यहीं पर वक्फ बोर्ड की जमीन थी, जिस पर जैनब फातिमा के लिए अशरफ ने आलीशान कोठी का निर्माण कराया था. इसी कोठी को दोपहर एक बजे के बाद पीडीए के बुलडोजर ने गिरा दिया है. पीडीए के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में तीन टीमें सल्लाहपुर पहुंची थीं. पुलिस अधिकारियों से फोर्स भी मंगवाई गई. कार्रवाई के दौरान मौके पर एसीपी के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स तैनात रही.

प्रशासन का कहना था कि अशरफ ने पत्नी जैनब के लिए 50 करोड़ से अधिक की वक्फ संपत्ति कब्जा करके आलीशान कोठी बनाई थी. इसे ध्वस्त करने का आदेश हुआ तो प्रशासन ने जैनब की पांच करोड़ रुपये कीमत की कोठी को गिरा दिया. बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार के नेतृत्व दो एसीपी, पूरामुफ्ती, धूमनगंज, एयरपोर्ट थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रहीं.

यह घर सात बीघा जमीन पर बना हुआ था. 50 करोड़ की जमीन पर अशरफ की पत्नी जैनब, उसके भाई जैद और सद्दाम ने कब्जा किया हुआ था. वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर नंवबर 2023 में मामला दर्ज कराया गया था. इसके बाद दिसंबर 2023 को गैंगस्टर एक्ट में मुनादी कराकर इसे कुर्क किया गया था.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments