Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeखेलभारत का जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान को भी पछाड़ा

भारत का जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान को भी पछाड़ा

नई दिल्‍ली। भारत और जिम्बाब्वे (India and Zimbabwe)के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (Five-match T20 series)का पांचवां और अंतिम मुकाबला हरारे (final match in Harare)में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा(Captain Sikandar Raza) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। यशस्वी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। हालांकि उनकी इस छोटी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

पारी में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल पारी में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम हो गया है। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर 13 रन बटोरे। भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 2022 में पारी की पहली गेंद पर 10 रन बटोरे थे। न्यूजीलैंड ने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ नौ रन बनाए थे। नेपाल ने भूटान के खिलाफ 2019 में 9 रन बनाए थे।

यशस्‍वी जायसवाल का कारनामा

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय पारी के दौरान पहली गेंद पर सिकंदर रजा ने नो-बॉल डाली, जिस पर यशस्वी जायसवाल ने छक्का जड़ दिया था। इसके बाद फ्री हिट पर भी यशस्वी ने छक्का लगाया। हालांकि पांचवीं गेंद यशस्वी क्लीन बोल्ड हो गए। इससे पहले यशस्वी ने चौथे मैच में दमदार अर्धशतक लगाया था। उन्होंने चौथे मैच में 53 गेंद में 93 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और दो छक्के लगाए।

टी20I पारी की पहली गेंद पर बनाए गए सर्वाधिक रन-

13 – भारत बनाम जिम्बाब्वे, आज

10 – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, 2022

9 – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, 2023

9 – नेपाल बनाम भूटान, 2019

8 – केन्या बनाम युगांडा, 2019

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments