Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयतेलंगाना में भारतीय वायुसेना का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की मौत

तेलंगाना में भारतीय वायुसेना का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की मौत

हैदराबाद: तेलंगाना में सोमवार को बड़ा हादसा पेश आया। यहां वायुसेना का एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई। घटनास्थल से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें क्रैश होने के बाद विमान को जलते हुए दिख रहा है। भारतीय वायु सेना (IAF)का एक पायलट ट्रेनर विमान सोमवार सुबह तेलंगाना के मेडक जिले के तुप्रान शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में दो पायलटों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, प्रशिक्षण सोमवार सुबह डिंडीगुल जिले के पास वायुसेना अकादमी में शुरू हुआ था। हादसा करीब 8.55 बजे हुआ। मृत पायलटों में एक प्रशिक्षक और एक कैडेट शामिल हैं।

यह एक प्रशिक्षण विमान था जिसने दांडीगुल हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। दुर्घटना के समय विमान में एक प्रशिक्षक और एक प्रशिक्षु कैडेट शामिल थे। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही भीषण आग लग गई। एयरपोर्ट कर्मचारी और क्लू टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments