Varsha Gaikwad News: मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा और विधायक प्रोफेसर वर्षा गायकवाड (Varsha Gaikwad) ने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बड़ी मांग की है। वर्षा गायकवाड ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर (Baba Saheb Ambedkar) की पुण्यतिथि (महापरिनिर्वाण दिवस) के अवसर पर सार्वजनिक छुट्टी की मांग की है। वर्षा गायकवाड ने सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को पत्र लिखकर मुंबई में सरकारी और निजी कार्यालयों में छुट्टी घोषित करने की मांग की है।
वर्षा गायकवाड ने कहा कि अगर सीएम ऐसा करते हैं तो बाबासाहेब आंबेडकर के प्रत्येक अनुयायी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए चैत्यभूमि जाने की अनुमति और अवसर मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: IDBI Bank में 2100 पदों के लिए मेगा भर्ती, तुरंत करें आवेदन, जानिए अप्लाई करने का आसान तरीका
वर्षा गायकवाड ने उठाई सालों पुरानी मांग
वर्षा गायकवाड ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन जातिवाद को खत्म करने और गरीबों, दलितों और पिछड़े वर्गों के विकास के लिए समर्पित कर दिया। उनकी पुण्य तिथि पर, चैत्यभूमि में न केवल महाराष्ट्र से बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं। चूंकि यह एक छुट्टी का दिन नही है इसलिए कई अनुयायी उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने नहीं जा पाते हैं। कई राज्य संगठन कई वर्षों से छुट्टी की मांग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: 2024 में देवेंद्र फडणवीस बनेंगे CM! चंद्रशेखर बावनकुले के बयान से सियासत गर्म
वर्षा गायकवाड ने यह भी कहा कि समाज की स्थिति और माहौल तनावपूर्ण है। कई जगहों पर जातिगत तनाव और शोषण बढ़ रहा है। ऐसे समय में, बाबासाहेब के समानता और भाईचारे के विचार महत्वपूर्ण हैं और इसे जनता में शामिल किया जाना चाहिए। लिहाजा बाबासाहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि पर सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की जानी चाहिए।
