ठाणे: महाराष्ट्र के एक टॉप के ब्यूरोक्रेट आईएएस अधिकारी अनिल कुमार गायकवाड के बेटे अश्वजीत पर एक महिला पर कार चढाने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में पीड़िता प्रिया सिंह ने एफआईआर भी दर्ज करवाई है। 26 वर्षीय प्रिया उमेंद्र सिंह एक पेशेवर ब्यूटीशियन और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। प्रिया सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अश्वजीत गायकवाड पर कई आरोप लगाए हैं। अश्वजीत गायकवाड ने ओलवा में कोटियाड होटल के पास मिलने के लिए बुलाया। वहां पर अश्वजीत ने प्रिया सिंह के साथ गली गलौज की और उसे बुरी तरह से पीटा। आरोप है कि अश्वजीत ने प्रिय सिंह के बाएं हाथ पर काटा भी। इसके अलावा उन्होंने प्रिय सिंह के पर कार चढ़ा दी।
प्रिया ने अपने इंस्टा पोस्ट में अश्वजीत के साथ-साथ उनके दोस्त रोमिल पाटिल, प्रसाद पाटिल और सागर शेळके और ड्राइवर शिवा का भी नाम लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को भी टैग किया है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अश्वजीत से पूछताछ की।
View this post on Instagram
अश्वजीत गायकवाड ने क्या कहा?
पुलिस को दिए बयान में अश्वजीत ने कहा कि प्रिया सिंह सिर्फ मेरी दोस्त थी। मैं एक पारिवारिक समारोह के कारण होटल आया था। प्रिया उस जगह पहुंची और उसने मुझसे जबरदस्ती बात करने की कोशिश की। मैंने मना कर दिया क्योंकि वह शराब के नशे में थी। इसके बाद वह हंगामा और गाली-गलौज करने लगी। जब मेरे दोस्तों ने बीचबचाव शुरू किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। उसी समय ड्राइवर ने गाड़ी स्टार्ट कर दी तभी प्रिया सड़क पर गिर गयी। वह महज एक हादसा था। अश्वजीत ने प्रिया सिंह पर आरोप लगाया कि वह मुझसे पैसे ऐंठने की कोशिश में थी।
कौन हैं प्रिया सिंह?
प्रिया सिंह मुंबई में स्थित 26 वर्षीय इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। कहा जाता है कि उनका अश्वजीत के साथ अफेयर चल रहा था लेकिन अश्वजीत शादीशुदा हैं। प्रिया सिंह ने अश्वजीत पर यह बात छिपाने का आरोप लगाया। प्रिया सिंह के मुताबिक अश्वजीत ने कहा था कि वह तलाकशुदा हूं और मुझसे शादी करेगा।
