Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeक्राइमRahul Gandhi: संसद की सुरक्षा में सेंध की वजह क्या? राहुल गांधी...

Rahul Gandhi: संसद की सुरक्षा में सेंध की वजह क्या? राहुल गांधी बोले मोदी की नीतियां और…

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में घुसपैठ के मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इस बीच संसद में सुरक्षा में सेंध के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने संसद में घुसपैठ की वजह बताई। उन्होंने कहा कि ये सच है कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगी, लेकिन क्यों? दरअसल इस समय देश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। इसका असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण देश के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। राहुल गांधी ने कहा, संसद की सुरक्षा में सेंध जरूर लगी है। लेकिन इसके पीछे की असल वजह बेरोजगारी और महंगाई है।

संसद में घुसपैठ की घटना के मास्टरमाइंड ललित झा को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट में दायर रिमांड याचिका में दिल्ली पुलिस ने बताया है कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के पीछे ललित झा और उनके साथियों का हाथ है।

साथ ही वे देश में अराजकता फैलाना चाहते थे। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे आरोपियों का असली मकसद क्या था? और क्या उनका दुश्मन देशों, आतंकी संगठनों से कोई संबंध है? साथ ही यह भी कहा है कि इस सुनियोजित हमले के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए गहन और विस्तृत जांच की जरूरत है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments