Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयNarendra Modi Oath Ceremony: मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे...

Narendra Modi Oath Ceremony: मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड

काठमांडू । भारत में रविवार को होने वाले नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड भी हिस्सा लेंगे। नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। प्रचंड की यात्रा का कार्यक्रम आधिकारिक रूप से तय हो गया है। यह जानकारी सरकार की प्रवक्ता रेखा शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रचंड के साथ उनकी बेटी गंगा दाहाल, कानून मंत्री पदम गिरी, विदेश सचिव सेवा लम्साल और चीफ प्रोटोकॉल अफिसर विष्णु प्रसाद गौतम भी होंगे। यह सभी लोग रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे नेपाल एयरलाइंस के विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम को छह बजे से शपथ ग्रहण समारोह में सहभागी होंगे।

सरकारी प्रवक्ता रेखा शर्मा के अनुसार रविवार रात भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले सभी विदेशी मेहमानों को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया है। प्रचंड रात्रिभोज में शामिल होंगे।10 जून को प्रधानमंत्री प्रचंड की भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अनौपचारिक द्विपक्षीय वार्ता होगी।प्रचंड सोमवार को स्वदेश वापसी करेंगे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments