Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयइस्राइल को मिलनी चाहिए गाजा पर परमाणु बम गिराने की इजाजत :...

इस्राइल को मिलनी चाहिए गाजा पर परमाणु बम गिराने की इजाजत : लिंडसे ग्राहम

वॉशिंगटन । अमेरिका के सांसद लिंडसे ग्राहम ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने इस्राइल को गाजा पर परमाणु बम गिराने की इजाजत मिलने की वकालत की है। सांसद ने अमेरिका द्वारा जापान के नागासाकी और हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराने का भी बचाव करते हुए कहा कि वह एक सही फैसला था। इस्राइल को एक यहूदी देश के तौर पर अपने आप को बचाने के लिए वो सब कुछ करना चाहिए, जो वो करना चाहता है।

अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम इस्राइल के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन के उस फैसले की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने इस्राइल को भेजे जाने वाले तीन हजार भारी बमों की डिलीवरी रोक दी है। एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में लिंडसे ग्राहम ने कहा कि ‘जब हमने एक देश के तौर पर जर्मनी और जापान से लड़ाई में पर्ल हार्बर की तबाही देखी, तो हमने इस लड़ाई को खत्म करने के लिए जापान के नागासाकी और हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराने का फैसला किया और वह एक सही फैसला था।’ उन्होंने कहा कि ‘इस्राइल को भी गाजा में जारी लड़ाई को खत्म करने के लिए परमाणु बम दिए जाने चाहिए। वे इस लड़ाई को हार नहीं सकते।

लिंडसे ग्राहम ने कहा अमेरिका के लिए हिरोशिमा और नागासाकी पर दो परमाणु बम गिराना क्यों सही था? मुझे लगता है कि वह सही था। इसलिए इस्राइल को भी वो सबकुछ करना चाहिए, जिससे वह एक यहूदी देश के तौर पर बचा रहे।’ उन्होंने कहा ‘गाजा में नागरिकों की मौतों के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए क्योंकि हमास ने ही आम नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल किया।’ ग्राहम ने कहा मुझे लगता है कि गाजा में आम नागरिकों की मौतों को तब तक कम करना संभव नहीं है, जब तक हमास अपनी ही जनसंख्या को ढाल की तरह इस्तेमाल करता रहेगा। मैंने कभी भी इतिहास में ऐसी लड़ाई नहीं देखी है, जहां आम नागरिकों की जान को खतरे में डाल दिया गया हो।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments