मुंबई। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट एपिसोड का नया प्रोमो आ गया है। यह एपिसोड कपिल शो का आखिरी एपिसोड बताया जा रहा है। इसमें कार्तिक आर्यन अपनी मां डॉक्टर माला तिवारी के साथ पहुंचेंगे। गेस्ट में उनके पिता भी मौजूद रहेंगे। शो का जो प्रोमो आया है उसमें कार्तिक आर्यन की मां अपने बेटे के बहुत से राज खोलती नजर आ रही हैं। इस शो में कार्तिक आर्यन का स्वयंवर भी होगा। प्रोमो में कार्तिक की मां ये बताती नजर आ रही हैं कि उन्हें कार्तिक के लिए कैसी लड़की चाहिए।
शो का जो प्रोमो वीडियो नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। प्रोमो में कार्तिक आर्यन और उनकी मां मजेदार बातें करते दिखेंगे। शो के प्रोमो में कार्तिक आर्यन कहते नजर आएंगे कि वो आजतक इतना नर्वस नहीं हुए जितना आज हो रहे हैं। शो के प्रोमो में कार्तिक आर्यन की मां उनके लिए लड़की भी ढूंढती नजर आ रही हैं। आप देखेंगे कि कुछ लड़कियां स्टेज पर खड़ी हैं और अपने बारे में बता रही हैं। कार्तिक आर्यन की मां अपने बेटे के लिए डॉक्टर लड़की खोज रही हैं। उन लड़कियों में से एक लड़की डॉक्टर होती है। कार्तिक की मां वो सुनकर खुश हो जाती हैं।
एक लड़की कार्तिक आर्यन से कहती है कि मैं आपका फोन कभी नहीं चेक करूंगी। इतना सुनते ही कार्तिक आर्यन कहते हैं डन। कपिल शर्मा उनकी मां से कहते हैं आपका बेटा इंजीनियर है। इसपर उनकी मां कहती हैं कि ठोक-पीट कर इंजीनियरिंग करवाई है। कार्तिक अपनी मां से कहते हैं कुछ तो पॉजिटिव बोल दो। इस बार का एपिसोड बेहद ही मजेदार होने वाला है।
