Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeखेललॉर्ड्स टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे जेम्स एंयरसन, बनेंगे...

लॉर्ड्स टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे जेम्स एंयरसन, बनेंगे इंग्लिश टीम के मेंटर

नई दिल्ली (New Delhi)। इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज (England’s legendary bowler) जेम्स एंडरसन (James Anderson) वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies cricket team) के खिलाफ 10 जुलाई से शुरू होने वाले लॉर्ड्स टेस्ट (Lord’s Test.) के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International cricket) को अलविदा कह देंगे। वह पहले ही ये ऐलान कर चुके हैं। इस बीच खबर ये है कि एंडरसन संन्यास के बाद इंग्लिश टीम के साथ मेंटर के रूप में जुड़ेंगे। वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को गेंदबाजी के गुर सिखाएंगे।

इंग्लैंड के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा, “लॉर्ड्स टेस्ट के बाद जिमी हमारे साथ बने रहेंगे और एक मेंटर के रूप में हमारी मदद करेंगे। उनके पास इंग्लिश क्रिकेट को देने के लिए बहुत कुछ है। हम नहीं चाहते कि यह खत्म हो जाए। उनके पास बहुत सारे विकल्प होंगे। अगर वे खेल में बने रहना चुनते हैं तो इंग्लिश क्रिकेट बहुत भाग्यशाली होगा।”

एंडरसन इस समय काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर के खिलाफ लंकाशायर के लिए खेल रहे हैं, लेकिन उनका प्रथम श्रेणी का भविष्य अनिश्चित है। रॉब की ने कहा, “लंकाशायर के साथ उनका क्या भविष्य रहेगा, यह शायद लॉर्ड्स टेस्ट के बाद पता चलेगा।”

बता दें कि वह अपने प्रथम श्रेणी करियर में अब तक 1,100 से अधिक विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस दिग्गज गेंदबाज ने साल 2002 में अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की थी। एंडरसन ने 2003 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। वह अब तक 187 टेस्ट की 348 पारियों में 26.52 की औसत से 700 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने 32 बार 5 विकेट हॉल और 3 बार मैच में 10 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/42 विकेट का रहा है। इसी तरह वह 263 पारियों में 112 बार नाबाद रहते हुए 1,353 रन भी बना चुके हैं। इसमें एकमात्र अर्धशतक शामिल है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments