मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 12 हजार से ज्यादा वोटों से हराया और संघ के काफी करीबी माने जाते हैं। 
Friday, February 27, 2026
No menu items!
HomeBreaking NewsMadhya Pradesh: महाराष्ट्र के बाद अब इस राज्य में भी दो उपमुख्यमंत्री,...

Madhya Pradesh: महाराष्ट्र के बाद अब इस राज्य में भी दो उपमुख्यमंत्री, बीजेपी का बड़ा फैसला

MP New CM: मध्य प्रदेश में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद सबका ध्यान इस बात पर था कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। आखिरकार यह सस्पेंस भी खत्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया। पार्टी आलाकमान ने कहा कि मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में उनके नाम का ऐलान किया गया।

उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक

हालिया चुनाव में मोहन यादव ने उज्जैन दक्षिण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चेतन प्रेम नारायण यादव को बारह हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।  मोहन यादव को 95,699 वोट मिले जबकि चेतन प्रेम नारायण यादव को 82,758 वोट मिले। मोहन यादव को आरएसएस का करीबी माना जाता है। वह साल 2013 में पहली बार विधायक बने। यादव शिवराज सिंह सरकार में शिक्षा मंत्री भी थे।

दो उप मुख्यमंत्री

विधायक दल की बैठक में पार्टी ने राज्य में दो उपमुख्यमंत्री बनाने का भी फैसला किया है। जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला उप मुख्यमंत्री होंगे। वहीं पार्टी ने नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है। राज्य में शानदार जीत के बाद बीजेपी मनोहर लाल खट्टर, डॉ. के लक्ष्मण और आशा लाक्रा को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था।

इन तीनों नेताओं को मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी दी गई थी। सभी पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी।

मोहन यादव की जन्मस्थली है उज्जैन

मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में हुआ था। उनके पिता का नाम पूनमचंद यादव है। तीन बार विधायक रहे यादव के दो बेटे और एक बेटी है। उन्होंने राजनीति विज्ञान में बी.एससी., एलएलबी., एम.ए., एम.बी.ए और पीएचडी किया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments