मोहन यादव को लेकर अगर आपके मन में भी इस समय ऐसे कई सवाल हैं तो इस खबर में विस्तार से जानें। 
Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeBreaking Newsकौन हैं एमपी के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव? पढ़ाई, राजनीतिक करियर, जानिए...

कौन हैं एमपी के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव? पढ़ाई, राजनीतिक करियर, जानिए सब कुछ

नई दिल्ली: तमाम चर्चाओं और अटकलों के बाद मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में डाॅ. मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी है। लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले मोहन यादव हैं? उन्होंने कितनी पढाई की है, साथ ही उनका राजनीतिक करियर कैसा रहा है? अगर आपके मन में भी अब ऐसे कई सवाल हैं तो इस खबर में विस्तार से जानें।

कौन हैं मोहन यादव?

मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ था। उन्होंने स्नातक तक की शिक्षा विज्ञान में पूरी की है और बी.एससी. की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने एलएलबी भी किया है। उन्होंने दर्शनशास्त्र में एमए, एमबीए और पीएचडी भी की है। उन्होंने अपनी शिक्षा विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से पूरी की है।

राजनीतिक करियर?

वर्ष 1982 में वे माधव विज्ञान महाविद्यालय के संयुक्त सचिव और फिर 1984 में अध्यक्ष बने।

1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री और 1986 में विभाग प्रमुख रहे।

1988 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य प्रदेश के संयुक्त मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे।

वर्ष 1989-90 में वह एबीवीपी के प्रदेश मंत्री बने।

वर्ष 1991-92 में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री

वर्ष 1993-95 में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उज्जैन नगर पदाधिकारी बने।

वर्ष 1997 में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे

1998 में पश्चिमी रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य

वर्ष 2000-2003 में भाजपा के नगर जिला महासचिव

2004 में सिंहस्थ, मध्य प्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य

2004-10 में अध्यक्ष, उज्जैन विकास प्राधिकरण (राज्य मंत्री दर्जा)।

2013 में विधायक चुने गये।

2018 में दूसरी बार विधायक बने।

अब साल 2023 में वह तीसरी बार विधायक बने हैं।

2 जुलाई, 2020 को उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में शिक्षा मंत्री के रूप में शपथ ली।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments