मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी बहुमत मिल गया है। अब मुख्यमंत्री पद के लिए रस्साकशी जारी है। मुख्यमंत्री पद के लिए कई नेताओं की चर्चा चल रही है।
Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिमध्यप्रदेश में बीजेपी को वोट देने पर महिला की पिटाई! पीड़िता ने...

मध्यप्रदेश में बीजेपी को वोट देने पर महिला की पिटाई! पीड़िता ने की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

Madhya Pradesh Assembly Elections News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद अब सीएम पद के लिए प्रतिस्पर्धा जारी है। इस रेस में कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इस दौरान एक गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल बीजेपी को वोट देने पर एक मुस्लिम महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की एक महिला को बीजेपी को वोट देना और बीजेपी की जीत का जश्न मनाना महंगा पड़ गया। महिला ने बीजेपी को वोट दिया और जीत का जश्न मनाया तो उसका देवर इतना नाराज हो गया कि उसने उसकी पिटाई कर दी।

इसके बाद पीड़ित महिला न्याय के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर अहमदपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी बीच समीना बी नाम की महिला अपने बच्चों के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में शिवराज सिंह चौहान से मुलाक़ात की।शिवराज ने समीना बी से उनका हालचाल पूछा और उन्हें सुरक्षा देने आश्वासन दिया।

 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा…

मुलाकात के बाद शिवराज ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। मेरी एक बहन को मजबूत लोकतंत्र के लिए बीजेपी को वोट देने पर उसके परिवार द्वारा परेशान किया गया है। मैंने अधिकारियों को इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पीड़िता को पूरी सुरक्षा और आर्थिक सहायता दी जाएगी। मैंने उससे कहा कि बहन तुम किसी भी बात की चिंता मत करना, तुम्हारा भाई हमेशा तुम्हारे साथ है।
leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments