Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिएडवोकेट सैयद सिकंदर अली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महाराष्ट्र बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा...

एडवोकेट सैयद सिकंदर अली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महाराष्ट्र बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव बने

मुंबई: महाराष्ट्र में परभणी के रहने वाले एडवोकेट सैयद सिकंदर अली फिलहाल ऑल इंडिया फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य हैं। इसके अलावा वे महाराष्ट्र और गोवा नोटरी एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश (लीगल हेड) के पद पर भी काम किया है। मंगलवार यानी आज उन्हें बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में महाराष्ट्र बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी संजय केनिकर और महाराष्ट्र बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष ईद्रीस भाई मुल्तानी ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया।

एडवोकेट सैयद सिकंदर अली का नियुक्ति पत्र

इस अवसर पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे, बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री विजया रहाटकर, पूर्व सांसद साबळे साहेब, केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड,  अतुल सावे (मंत्री) महाराष्ट्र, सांसद प्रतापराव चिखलीकर, सांसद हेमंत पाटील, सांसद श्रीरंग बारणे, विधायक महेश दादा लांडगे, पुणे के पुलिस कमिश्नर रितेश कुमार, नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार,आईपीएस मनोज लोहिया, छत्रपती संभाजीनगर के पुलिस कमिश्नर नविनचंद्र रेड्डी, अमरावती के पुलिस कमिश्नर यशवंत राव खराडे समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments