Friday, February 27, 2026
No menu items!
HomeBreaking NewsSanjay Raut: 24 दिसंबर को जेल जाएंगे संजय राउत! बीजेपी MLA नितेश...

Sanjay Raut: 24 दिसंबर को जेल जाएंगे संजय राउत! बीजेपी MLA नितेश राणे का दावा

मुंबई: उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत को लेकर बीजेपी विधायक नितेश राणे ने बड़ा दावा किया है। उनके दावे के मुताबिक संजय राउत आगामी 24 दिसंबर को जेल जाएंगे। राणे ने कहा कि रात एक बजे स्वप्ना पाटकर के घर पर बोतलें फेंके जाने की खबर है। ये वही स्वप्ना पाटकर हैं जिन्हें अपशब्द कहते हुए संजय राउत का आडिओ क्लिप वायरल हुआ था। नितेश राणे ने कहा है कि वह खुद स्वप्ना पाटकर से मिलेंगे और पूछेंगे कि उन्हें धमकी कौन दे रहा है।

नितेश राणे ने संजय राउत के बयान का जवाब देते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार में कोई गैंगवार नहीं है। सब कुछ ठीक है संजय राउत के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. नितेश राणे ने नीतीश कुमार के बहाने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा है। राणे ने कहा कि महिलाओं को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गंदी सोच की पूरे देश में आलोचना हो रही है। इस पर उद्धव ठाकरे ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सनातन धर्म की आलोचना होने पर भी उन्होंने कुछ नहीं

इसे भी पढ़ें: मुंब्रा की शिवसेना शाखा पर बुलडोजर चलाने का पाप, सबका हिसाब होगा! CM शिंदे पर भड़के संजय राउत

इंडिया अलायंस मे शामिल उद्धव ठाकरे के मित्र नीतीश कुमार महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। लेकिन उद्धव ठाकरे इसपर चुप हैं। इसके के पहले स्टालिन ने सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी की थी लेकिन तब भी उद्धव ठाकरे ने कुछ नहीं कहा।

नितेश राणे स्वप्ना पाटकर के परिवार से मिलेंगे

नितेश राणे ने आगे कहा कि स्वप्ना पाटकर के घर में डर का माहौल है। मैं उनके परिवार से मिलने जा रहा हूं। अगर कोई उस महिला को धमकी दे रहा है तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। दिशा सालियान और सुशांत सिंह मामला भी शुरू है।इस मामले में याचिकाकर्ता ने बताया है कि आदित्य ठाकरे और रिया चैट कर रहे हैं।

उद्धव ठाकरे ने याचिकाकर्ता को 50 खोखे (पचास करोड़) की पेशकश की है। नितेश राणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी कहा कि अगर ये जानकारी झूठी है तो हमारे खिलाफ मानहानि दावा दायर करें।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments