मुंबई। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में महा विजय के लिए महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा ने कमर कस ली है। मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में उत्तर भारतीयों को एकजुट करने उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय तीन दिवसीय दौरे पर निकले हैं। इस दौरान संजय पांडेय ने मुंबई और आसपास के क्षेत्र (ठाणे, कल्याण उल्हासनगर) को मुंबई मोदी और रामराज्य से जोड़कर नया नारा दिया है। उन्होंने मुंबई महानगर क्षेत्र में रह रहे उत्तर भारतीय समाज से मुंबई मोदी और रामराज्य को चरितार्थ करने के लिए भाजपा के महाविजय अभियान में लग जाने का संकल्प दिलाया।
2024 महाविजय अभियान
उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय ने नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे राज्यभर में 2024 महाविजय अभियान शुरू किया है। उत्तर महाराष्ट्र, विदर्भ के जिलों का दौरा पूरा करने के बाद उन्होंने मुंबई महानगर क्षेत्र में शनिवार को नवी मुंबई से महा विजय अभियान की शुरूआत की। संजय पांडेय ने नवी मुंबई के वाशी में कन्नड समाज हाल में उत्तर भारतीयों की एक बड़ी बैठक की।
Maharashtra: पूर्व मंत्री सुनील केदार को एक और झटका! पहले 5 साल की सजा… अब विधायकी भी रद्द!
जिसमे महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। उसके बाद डोंबिवली में कल्याण जिला उत्तर भारतीय मोर्चा और फिर भिवंडी में भाजपा मध्यवर्ती कार्यालय में उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा। इस दौरान संजय पांडेय ने नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए समाज में जोश भरा।
संजय पांडेय की उत्तर भारतीय समाज के साथ बैठक
शनिवार को संजय पांडेय ने उल्हासनगर में रह रहे उत्तर भारतीय समाज के साथ बैठक की और उनसे मोदी सरकार के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए मदद का आश्वासन लिया। साथ ही, 2024 महाविजय अभियान में लग जाने की अपील की। इसके अलावा संजय पांडेय सोमवार को पालघर जिले में पालघर, वसई, विरार और मीरारोड-भाईंदर में उत्तर भारतीय मोर्चा की बैठक कर उत्तर भारतीय समाज को भाजपा के महा विजय अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
मराठा रिजर्वेशन के लिए करो या मरो, 20 जनवरी से आजाद मैदान में मनोज जरांगे पाटिल का आमरण अनशन
संजय पांडेय ने कहा कि एमएमआर का उत्तर भारतीय समाज मुंबई मोदी और रामराज्य के नारे को साकार करने के लिए उठ खड़ा हुआ है। उत्तर भारतीय समाज और विशेषकर महिलाएं भाजपा के विचार और विकास की नीतियों से खासा प्रभावित हैं। इसलिए उत्तर भारतीय मोर्चा की बैठकों में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि महानगर का उत्तर भारतीय समाज इस बात के लिए दृढ़ है कि विश्व नेता नरेंद्र मोदी को 2024 में एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।
