Friday, February 27, 2026
No menu items!
HomeBreaking NewsSharad Pawar: BMC स्कूलों में 'प्रभु श्री राम' पर प्रतियोगिताओं का शरद...

Sharad Pawar: BMC स्कूलों में ‘प्रभु श्री राम’ पर प्रतियोगिताओं का शरद पवार ने किया विरोध, बोले एक धर्मनिरपेक्ष राज्य में…

पुणे: मुंबई में बीएमसी (BMC) के स्कूलों में भगवान श्री राम विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने का आदेश दिया गया है. यह आदेश मुंबई के पालक मंत्री (गार्जियन मिनिस्टर) ने बीएमसी स्कूलों को दिया है. इसलिए बीएमसी ने भी काम शुरू कर दिया है. हालांकि, एनसीपी नेता शरद पवार (Sharad Pawar) ने स्कूलों में भगवान श्रीराम के विषय पर प्रतियोगिता कराने का विरोध किया है. महाराष्ट्र एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है. इसलिए शरद पवार ने कहा है कि उस जगह पर ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए. ऐसे में राज्य सरकार और बीएमसी क्या फैसला लेते हैं इसपर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

क्या बोले शरद पवार?

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी राय जाहिर की. जब उनसे यह पूछा गया कि बीएमसी स्कूलों में भगवान श्री राम पर भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. इसपर आपकी क्या राय है? जवाब देते हुए उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि इस संबंध में मुझे कुछ शिक्षकों से शिकायतें मिली हैं।

Maharashtra Politics: अचानक पहुंचे ED के अधिकारी, सुबह-सुबह रेड, जानिए कौन हैं रवींद्र वायकर?

इस प्रतियोगिता को आयोजित करने के लिए पालकमंत्री पूरी ताकत लगा रहे हैं, यह सही नहीं है। यह देश धर्मनिरपेक्ष है. यहां सभी धर्मों की अपनी आस्था है. शरद पवार ने कहा है कि एक धर्मनिरपेक्ष राज्य में नई पीढ़ी के दिमाग पर इस तरह की भूमिका अंकित करना उचित नहीं है.

निमंत्रण नहीं लेकिन बाद में जायेंगे

अपने अयोध्या जाने के सवाल पर भी शरद पवार ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि मुझे अभी तक निमंत्रण नहीं मिला है. खबरों के जरिये मैं पढ़ रहा हूं कि मुझे निमंत्रण मिलेगा. निमंत्रण न भी हो तो भी राम आस्था का विषय हैं. लोग राम के प्रति आदर का भाव रखते हैं, हमारे मन में भी आस्था है और ये हमेशा बनी रहेगी. मैं जब चाहूँगा तब अयोध्या जाऊँगा। मुझे निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है. भीड़भाड़ वाले मेले में नहीं जाऊंगा अभी बहुत भीड़ है. साल दो साल में चुनाव के बाद जाऊंगा।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments