मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री अजित पवार आगामी 2 मार्च को बारामती (Pune Baramati) का दौरा करेंगे। बारामती में नमो रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। चूंकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) बारामती के दौरे पर हैं, इसलिए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने उन्हें और दोनों उप मुख्यमंत्रियों को गोविंद बाग में दोपहर का भोजन करने का निमंत्रण दिया है। शरद पवार (Sharad Pawar) के इस कदम से सियासी गलियारे में अटकलों और कयासों का बाजार गर्म हो गया है। अजित पवार की बगावत के बाद से एनसीपी (NCP) पार्टी दो गुटों में बंट गई है।
शिंदे फडणवीस न्योता स्वीकार करेंगे?
दो मार्च को बारामती में नमो रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। बारामती के विद्या प्रतिष्ठान के 12 एकड़ के मैदान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में सांसद सुप्रिया सुले, अमोल कोल्हे और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। लेकिन एनसीपी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शरद पवार को आमंत्रित नहीं किया गया। क्या देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और एकनाथ शिंदे उनका निमंत्रण स्वीकार करेंगे? इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
Ayodhya Ram Mandir: मुस्लिम कैदी निकला राम भक्त, जेल की कमाई राम मंदिर को की दान, अब हो रही चर्चा
पवार ने कराया महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति का दर्शन
महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति की हमेशा सराहना की जाती है। हालांकि, सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे की आलोचना करते हैं लेकिन जब वे आमने-सामने मिलते हैं तो बहुत विनम्र होते हैं। विपक्षी दलों के नेताओं में भी गहरी दोस्ती है। केवल सियासत में ही हम उन्हें एक-दूसरे के कट्टर राजनीतिक दुश्मन बनते हुए देख सकते हैं। यह राजनीतिक संस्कृति मौजूदा समय में ख़त्म होती जा रही है।
Must Watch : डॉक्टर के दिए टास्क से लोग हो गए हैरान, 137 मिलियन लोगों ने देखा ये धमाकेदार VIDEO
ऐसे में शरद पवार ने अतिथि देवो भवः की भावना को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों को भोज पर आमंत्रित किया है। शरद पवार बारामती आने वाले नेताओं को हमेशा अपने घर आने का निमंत्रण देते हैं। इसके अलावा कई नेताओं के शरद पवार से मिलने गोविंद बाग जाने का भी इतिहास है।
