Thursday, June 4, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिबीजेपी का बड़ा फैसला, मोदी की नई टीम, इतने सांसदों का कटेगा टिकट?

बीजेपी का बड़ा फैसला, मोदी की नई टीम, इतने सांसदों का कटेगा टिकट?

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अगुवाई में बीजेपी लगातार तीसरी बार केंद्र में सत्ता पाने की कोशिश में है। आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) में उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए बीजेपी (BJP) को काफी माथापच्ची करना पड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जिन सांसदों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहेगा, पार्टी उनका टिकट काटेगी। माना जा रहा है कि बीजेपी के 60 से 70 मौजूदा सांसदों का टिकट कट सकता है। तीन बार लोकसभा चुनाव जीत चुके साथ ही उम्र की सीमा पार कर चुके कुछ सांसदों की जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।

ज्यादा ओबीसी सांसदों के टिकट नहीं काटे जायेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के 303 सांसद चुने गए थे। इसमें 85 सांसद ओबीसी हैं। नमो ऐप पर जनता से सांसदों के बारे में फीडबैक भी लिया गया है। उनसे अपने क्षेत्र के तीन सबसे लोकप्रिय भाजपा नेताओं के नाम बताने को कहा गया था।

आरएसएस से भी फीडबैक

पिछले दो साल से लगातार बीजेपी सांसदों से उनके कामकाज की रिपोर्ट मांगी जा रही है। सर्वे करने वाली एजेंसी से हर लोकसभा क्षेत्र की रिपोर्ट मांगी गई है। बीजेपी शासित राज्य में हर लोकसभा क्षेत्र में एक मंत्री की ड्यूटी लगाई गई है। इन मंत्रियों से लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर सांसदों का रिपोर्ट कार्ड मांगा गया है। इसके बाद मंत्री और संगठन से मिली रिपोर्ट प्रदेश स्तर पर चुनाव समिति की बैठक में पेश की गई. संगठन महासचिव और आरएसएस का फीडबैक भी लिया गया है।

शरद पवार का शिंदे-फडणवीस को गोविंद बाग में लंच पर बुलाया, महाराष्ट्र की सियासत में पर्दे के पीछे क्या चल रहा?

प्रत्येक सीट के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा

दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले प्रदेश बीजेपी कोर कमिटी ने हर राज्य में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय महासचिव बीएल संतोष के साथ बैठक की। इस बैठक में हर सीट के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments