मुंबई: 26/11…आज ही के दिन साल 2008 में मुंबई पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में सैकड़ों निर्दोष लोग मारे गये थे। इस मसले पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने टिप्पणी की है। संजय राउत ने 26/11 हमले पर बोलते हुए बीजेपी पर हमला बोला। राउत ने कहा कि 26/11 का हमला मुंबई पर नहीं बल्कि देश पर हमला था। यह मुंबई को पंगु बनाने की एक अंतरराष्ट्रीय साजिश थी। तब पाकिस्तानी चरमपंथियों ने मुंबई को कमजोर करने की कोशिश की थी।
अब कुछ राजनीतिक लोग ऐसा कर रहे हैं। उनके हाथों में बंदूकें या बम नहीं हैं। लेकिन वे कुछ भी करके मुंबई को अस्थिर और अक्षम बनाना चाहते हैं और मुंबई के महत्व को कम करना चाहते हैं।
निजी संविधान थोपने की कोशिश
आज का दिन शहीदों को सलाम करने का दिन है। बभी भी लोग शहीद और बलिदान हो रहे हैं। संजय राउत ने यह भी कहा कि मणिपुर में अभी भी हमले जारी हैं और जम्मू में भी हालात खराब हैं। आज का दिन शहीदों को सलाम करने का दिन है लेकिन कश्मीर में जवान मारे जा रहे हैं। संविधान को नष्ट कर निजी संविधान थोपने की कोशिश की जा रही है। संजय राउत ने कहा कि अगर संविधान नहीं होगा तो देश भी नहीं होगा।
‘बीजेपी नहीं जीतेगी चुनाव’
मिजोरम में बीजेपी नहीं जीतेगी। साथ ही मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में भी मोदी का जादू नहीं चलेगा। राजस्थान में कड़ा मुकाबला होगा लेकिन वहां कांग्रेस जीतेगी। साल 2014 से कश्मीरी पंडित के मुद्दे पर वोट मांग रहे हैं। भगवान राम के दर्शन का मामला आचार संहिता का उल्लंघन है। राज्य में लोकसभा चुनाव नतीजों में 40 से ज्यादा सीटें इंडिया अलायंस को मिलेंगी। संजय राउत ने कहा कि देश में 300 से ज्यादा सांसद इंडिया अलायंस के होंगे।
संविधान दिवस पर संजय राउत बोले…
संजय राउत ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर के कारण हमें संविधान मिला। यह सच है कि इस संविधान का निजीकरण पिछले दस वर्षों से चल रहा है। संविधान को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। संविधान को खत्म करने की कोशिश हो रही है। इस देश में संविधान बदलने का काम चल रहा है।
इस देश में निजी संविधान थोपने का काम चल रहा है। संविधान बचाने की जिम्मेदारी इस देश के हर नागरिक पर है। साल 2024 में इस देश की राजनीतिक लड़ाई संविधान को बचाने की होगी। संविधान नहीं होगा तो इस देश का अस्तित्व ही नहीं रहेगा।
