Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयमास्टरमाइंड का खुलासा, बांग्लादेशी सांसद की हत्या 100 करोड़ के सोने के...

मास्टरमाइंड का खुलासा, बांग्लादेशी सांसद की हत्या 100 करोड़ के सोने के लिए की

ढाका। भारत के पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मृत पाए गए बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम की हत्या सुपारी देकर उनके ही सहयोगी और दोस्त ने हत्‍या कराई थी। यह हत्‍या 100 करोड़ रुपए के सोने के लिए की गई है। इसके पीछे सोने की तस्करी से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। बांग्लादेश पुलिस की डिटेक्टिव ब्रान्च के अनुसार जेनाइदाह-4 सांसद अनवारुल अजीम अनर की हत्या का मास्टरमाइंड अख्तरुज्जमां शाहीन है। अख्तरुज्जमां शाहीन बांग्लादेशी मूल का अमेरिकी नागरिक है और सोने की तस्करी से जुड़ा है। जेनाइदाह में पैदा हुआ शाहीन पहले एक शिपिंग कंपनी में नौकरी करता था। 90 के दशक में वह अमेरिका चला गया लेकिन बांग्लादेश और भारत में लगातार आता जाता रहा। इसी दौरान वह गैरकानूनी धंधों में जुड़ा, जिसमें सांसद अजीम भी उसके सहयोगी थे।

बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अख्तरुज्जमां और अजीम बचपन से दोस्त थे। दोनों ही भारत में सोने की तस्करी और गैर कानूनी मनी ट्रांसफर चैनल में शामिल थे। स्थानीय लोगों का दावा है कि अख्तरुज्जमां देश और विदेश में याबा और क्रिस्टल मेथ के कारोबार में भी शामिल था। उसके ढाका के कई इलाकों, कोलकाता और न्यूयॉर्क में फ्लैट थे। वह ढाका से अमेरिका में ड्रग्स भेजने के लिए इनका इस्तेमाल करता था। ढाका और कोलकाता में खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने कहा कि सोने की तस्करी और पैसे के लेनदे को लेकर अजीम और शाहीन में झगड़ा हुआ था, इसके बाद अख्तरुज्जमां शाहीन ने सांसद अजीम की हत्या की योजना बनाई और 5 करोड़ में उसकी सुपारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक अनवारुल अजीम की हत्या की वजह अख्तरुज्जमां के साथ सोने की तस्करी को लेकर मतभेद हुआ। अजीम के पास 100 करोड़ टका से ज्यादा का सोने रखा हुआ था। दोनों के बीच विवाद तब बढ़ा जब अजीम ने सोने को तय स्थान पर पहुंचाने की बजाय अपने पास रख लिया। इसके बाद अख्तरुज्जमां ने अजीम से पैसे मांगना शुरू कर दिया और दोनों लोगों में विवाद बढ़ने लगा। यही विवाद इतना बढ़ा कि अजीम की हत्या की प्लानिंग शाहीन ने बना ली।

ढाका पुलिस ने इस हत्या में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया है कि शाहीन ने अमानुल्लाह नाम के शख्स को 5 करोड़ टका में अजीम की सुपारी दी थी। अमानुल्लाह ने मुस्तफिजुर और फैसल नाम के लोगों को इस काम के लिए अपने साथ मिलाया। ये तीनों बिना किसी पासपोर्ट के बीते महीने ही भारत आ गए थे। ये लोग कोलकाता में किराए पर फ्लैट लेकर रह रहे थे। अमानुल्लाह, मुस्तफिजुर और फैसल ने सांसद अजीम को कोलकाता आने का इंतजार किया और मौका मिलने पर उनको अगवा कर किराए के फ्लैट में उनकी हत्या कर दी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments