Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिभायंदर में देवी चित्रलेखा की भागवत कथा का भव्य समापन, दादी चैरिटेबल...

भायंदर में देवी चित्रलेखा की भागवत कथा का भव्य समापन, दादी चैरिटेबल ट्रस्ट और रवि व्यास ने किया था आयोजन

भायंदर: भायंदर पश्चिम के बालाजी ग्राउंड में पिछले सात दिनों से चल रही प्रसिद्ध कथाकार देवी चित्रलेखा की श्रीमद भागवत कथा भव्य तरीके से संपन्न हुई.एक जनवरी से कलश यात्रा के जरिये इसकी शुरूवात की गयी थी और सात दिनों तक देवी चित्रलेखा ने भागवत महात्मय और कृष्ण लीला के प्रसंगो के जरिये लोगों को भक्ति रस का अमृतपान कराया.

साथ ही भजन कीर्तन और प्रसिद्ध कलाकारों के जरिये प्रस्तुत भजन संध्या ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों को राधेकृष्ण भक्तिरस से सराबोर किया. कथा के दौरान कई गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज़ की और व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया.

Ram Mandir Ayodhya: अब मुंबई में लीजिए अयोध्या का अनुभव, यहां बन रही है राम मंदिर की प्रतिकृति

जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व सांसद सांसद संजीव नाईक, भाजपा प्रभारी जयप्रकाश ठाकुर, विधायक गीता जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता, पूर्व महापौर डिंपल मेहता, शिवसेना नेता विक्रमप्रताप सिंह सहित कई नगरसेवक और व्यवसायी सत्संग कथा में शामिल हुए.

Maldives Row: पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुआ बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड, क्या है कारण?

इस आयोजन में मीरा भायंदर भाजपा विधानसभा चुनाव प्रमुख एड. रवि व्यास और हरीश अग्रवाल की प्रमुख भूमिका रही.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments