मुंबई: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम कामरान खान है। उसे मुंबई के सायन इलाके से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने ये कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार शाम एक अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया था।
उसने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा देगा। उसने जेजे अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
इसे भी पढ़ें:शरद पवार को चेकमेट करने के लिए अजित पवार सक्रिय, कर्जत में बुलाया राज्य स्तरीय अधिवेशन
चूनाभट्ठी से हुई गिरफ्तारी
इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत धमकी भरा कॉल करने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आखिरकार काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी कामरान को चूनाभट्टी इलाके से गिरफ्तार किया। मुंबई की आजाद मैदान पुलिस ने कामरान खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 505(1) के तहत मामला दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें:Surat Diamond Bourse के 135 दफ्तरों का उद्घाटन आज, 26 हीरा व्यापारी मुंबई से गुजरात शिफ्ट होंगे!
दाऊद का नाम बताया
कामरान ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी नाम लिया। उसने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा देगा। अब इस मामले की आगे जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुधीर मुनगंटीवार को जान से मारने की धमकी, हरकत में पुलिस
प्रधानमंत्री को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं
यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी मिली है। इससे पहले भी कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। कुछ समय पहले दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके से एक शख्स ने पुलिस को फोन किया।
इसे भी पढ़ें: मुंबई में करवाई जाएगी कृत्रिम बारिश! क्या है वजह? CM एकनाथ शिंदे बोले…
उसने पुलिस को फोन पर धमकी दी कि वह प्रधानमंत्री मोदी की हत्या करने जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया और धमकी देने वाले को ढूंढ निकाला। लेकिन तभी पता चला कि आरोपी नशे में है।
