भायंदर: नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री शपथ लेते ही देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. मुंबई से सटे मीरा भायंदर भाजपा जिला कार्यालय में इस अवसर पर जल्लोष मनाया गया. मीरा भायंदर विधानसभा चुनाव प्रमुख एड रवि व्यास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओ ने ढोल तासे के साथ आतिशबाजी के बीच जश्न मनाया. मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई और शुभकामना दी।
साथ ही 60 वर्षों के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का जश्न मनाया। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए एड रवि व्यास ने कहा कि देशवासियों के लिए यह गौरव का क्षण है।
मुंबई में दो विमान एक ही रनवे पर, सैकड़ों यात्रियों की बच गई जान
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश एक बार फिर नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने जा रहा है।
