Saturday, May 9, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसमोदी सरकार 3.0 के साथ ही शेयर बाजार ने लगाई नई छलांग,...

मोदी सरकार 3.0 के साथ ही शेयर बाजार ने लगाई नई छलांग, सेंसेक्स 77000 तो निफ्टी 23400 के ऊपर चढ़ा

नई दिल्ली। इधर मोदी सरकार 3.0 की शुरुआत हुई तो उधर शेयर बाजार में ने बढ़त बनाई। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। इससे पहले पहली बार सेंसेक्स 77000 के पार पहुंच गया तो निफ्टी भी पहली बार 23400 के पार पहुंचा।

हालांकि ऊपरी स्तरों से बाजार में बिकवाली दिखी। सुबह सेंसेक्स 61.05 (0.07%) अंक फिसलकर 76,601.96 पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 13.31 (0.06%) अंक टूटकर होकर 23,276.85 के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स को रिकॉर्ड हाई तक पहुंचाने में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, एससीबाआई और कोटक महिद्रा बैंक का सबसे अधिक योगदान रहा। दूसरी ओर, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयरों ने इंडेक्स पर दबाव बनाया। दूसरी ओर, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयरों ने इंडेक्स पर दबाव बनाया।

निफ्टी आईटी को छोड़कर सभी इंडेक्स सोमवार को बढ़त के साथ खुले। निफ्टी आईटी में शुरुआती कारोबार के दौरान 0.9% की गिरावट दिखी। यह गिरावट अमेरिका में मासिक रोजगार के मजबूत आंकड़े सामने आने आने के बाद दिखी। इन आंकड़ों से इस बात का अंदेशा बढ़ा है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करने में और समय ले सकता है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments