Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल : एमाले के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, समर्थन वापसी की...

नेपाल : एमाले के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, समर्थन वापसी की घोषणा

काठमांडू। प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड की सरकार में शामिल नेपाल कम्यूनिष्ट पार्टी (नेकपा) एमाले के सभी मंत्रियों ने आज सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।

नेकपा एमाले पार्टी की सचिवालय की आज बुधवार को हुई बैठक में प्रचण्ड सरकार से समर्थन वापस लेने का निर्णय किया है। समर्थन वापसी के इस निर्णय की जानकारी आज ही स्पीकर देवराज घिमिरे को दे दी गई है। पार्टी बैठक के बाद एमाले के सचिव योगेश भट्टराई ने कहा कि प्रचण्ड सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला किया गया है। इसकी औपचारिक जानकारी स्पीकर को आज ही दे दी गई है और राष्ट्रपति को समर्थन वापसी का पत्र कल सौंपा जाएगा।

पार्टी बैठक के बाद एमाले पार्टी के तरफ से सरसार में शामिल सभी मंत्रियों ने आज अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। प्रधानमंत्री निवास पहुंचकर एमाले के मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान प्रधानमंत्री प्रचण्ड ने इन सभी मंत्रियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सरकार से समर्थन वापस लेने और मंत्रियों का इस्तीफा देने के साथ ही प्रधानमंत्री पर पद छोडने का दबाब और अधिक बढ गया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments