Friday, May 8, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयकामिरिता ने बनाया विश्‍व रिकार्ड, दस दिन में दूसरी बार की माउंट...

कामिरिता ने बनाया विश्‍व रिकार्ड, दस दिन में दूसरी बार की माउंट एवरेस्ट की सफल चढ़ाई

काठमांडू । दस दिनों के भीतर दूसरी बार विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्व चढ़ाई कर नेपाली पर्वतारोही कामिरिता शेर्पा ने एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। माउंट एवरेस्ट पर आज 30वीं बार सफल आरोहण कर कामिरिता ने सबसे अधिक बार का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया है।

नेपाल पर्वारोही संघ की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि कामिरिता शेर्पा ने बुधवार की सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंच कर नया रिकार्ड बनाया है। एवरेस्ट पर चढ़ने वाले कामिरिता पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जो अब तक तीसवीं बार सफल आरोहण कर चुके हैं। इससे पहले 12 मई को भी कामिरिता ने 29वीं बार सफल चढ़ाई कर रिकार्ड अपने नाम किया था।

इस बार जब से पर्वारोहण के लिए सरकार की तरफ से अनुमति दी गई, तब से 10 दिनों के भीतर ही कामिरिता ने दो बार सफल आरोहण करने का रिकार्ड बना लिया है। पिछले वर्ष 23 मई को कामिरिता ने 28वीं बार माउंट एवरेस्ट का सफल आरोहण किया था। पर्यटन विभाग के अस्थाई एवरेस्ट बेस कैम्प के प्रमुख खिमलाल गौतम ने बताया कि इस सीजन में अब तक 460 लोगों ने माउंट एवरेस्ट का सफल आरोहण कर लिया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments