Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Homeखेलरोहित शर्मा की एक चूक से भारत हार जाता टी20 वर्ल्ड कप,...

रोहित शर्मा की एक चूक से भारत हार जाता टी20 वर्ल्ड कप, बुमराह हार्दिक और सूर्या ने मिलकर दिलाया खिताब

नई दिल्‍ली । 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी (ICC Trophy)के सूखे को खत्म कर भारत(India) ने शनिवार 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप(T20 World Cup) का खिताब जीता(Titles won)। रोहित शर्मा(Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने फाइनल (team india made it to the finals)में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर ट्रॉफी उठाई। हालांकि रोहित शर्मा की एक गलती ने भारत को मुश्किल में डाल दिया था और उस समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया के हाथ से ट्रॉफी फिसल ही गई है, मगर तब जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर टीम को संभाला और भारत ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 177 रनों का टारगेट दिया था, जिसके सामने अफ्रीकी टीम 169 रन ही बना पाई।

कुलदीप यादव ने 14वें ओवर से 14 रन खर्च किए

रोहित शर्मा से फाइनल में गतली यह हो गई थी कि बारबाडोस में तेज गेंदबाजों को सपोर्ट करती पिच पर भी उन्होंने स्पिनर्स के ओवर पूरे कराने का सोचा। कुलदीप यादव ने 14वें ओवर से 14 रन खर्चे थे। तब साउथ अफ्रीका को आखिरी 6 ओवर में 54 रनों की दरकार थी। हार्दिक के तीन, बुमराह के दो और अर्शदीप का एक ओवर बाकी थी, मगर रोहित शर्मा अक्षर पटेल के पास गए और उनकी यह चाल टीम इंडिया पर ही भारी पड़ गई।

इस ओवर में हेनरिक क्लासेन ने जमकर कुटाई की

अक्षर पटेल के इस ओवर में हेनरिक क्लासेन ने जमकर कुटाई की और कुल 24 रन बटोरे। एक समय पर जब साउथ अफ्रीका को 36 पर 54 रन चाहिए थे तो मैच भारत की तरफ थोड़ा झुका हुआ था, मगर इस ओवर के बाद जब इक्वेशन 30 पर 30 की आई तो लगा भारत के हाथ से मैच और ट्रॉफी दोनों फिसल गई है। मगर इसके बाद असली खेल शुरू हुआ।

रोहित शर्मा को अपनी इस गलती का अहसास जल्दी हुआ। उन्होंने बुमराह को अंतिम ओवरों के लिए रोकने के बजाय उनसे 16वां और 18वां ओवर करवाया। बुमराह ने इन दो ओवर में क्रमश: 4 और 2 रन खर्च कर मार्को जेनसन का विकेट चटकाया। वहीं हार्दिक पांड्या ने 17वें ओवर में क्लासेन को आउट कर मात्र 4 रन खर्च किए, ये गेम चेंजिंग ओवर साबित हुआ।

जब किसी टीम को 30 गेंदों पर 30 रन चाहिए हो और हाथ में 6 विकेट हो तो उनके लिए जीत दर्ज करना आसान होता है, मगर वर्ल्ड कप सबसे बड़ी ‘चोकर्स’ टीम साउथ अफ्रीका के लिए नहीं। साउथ अफ्रीका ने अंतिम क्षणों में एक बार फिर बताया कि उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी चोकर्स टीम क्यों कहा जाता है।

बुमराह के दो ओवर को डिफेंड करते-करते साउथ अफ्रीका ने भारत को मैच में वापसी का तगड़ा मौका दिया। 19वें ओवर में अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी कर मात्र 4 रन खर्च किए। वहीं हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में 16 रन डिफेंड किए।
हार्दिक पांड्या के 20वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने लॉन्ग ऑफ पर जो डेविड मिलर का कैच पकड़ा वो भी मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, अगर उस मौके पर मिलर को 6 रन मिलते तो मैच किसी भी दिशा में जा सकता था, मगर सूर्या के कैच ने भारत की जीत की पुष्टी की।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments