Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Homeखेलसुपर 8 क्वॉलिफाई के लिए आसान हुआ पाकिस्‍तान का रास्‍ता, जानिए क्या...

सुपर 8 क्वॉलिफाई के लिए आसान हुआ पाकिस्‍तान का रास्‍ता, जानिए क्या है हर एक सिनेरियो

नई दिल्‍ली । पाकिस्तान की टीम(Pakistan team) और टीम के फैंस(Fans of the team) को बुधवार 12 जून को थोड़ी राहत की सांस(sigh of relief) मिली होगी, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2024(t20 world cup 2024) के एक ग्रुप स्टेज(Group Stage) के मैच में टीम इंडिया ने यूएसए को हरा दिया। इंडिया ने सात विकेट से जीत हासिल की और सुपर 8 के लिए क्वॉलिफाई किया। अगर यूएसए की टीम ये मुकाबला जीत जाती तो फिर पाकिस्तान की टीम के लिए आगे जाने के रास्ते लगभग बंद हो जाते। हालांकि, भारत की जीत से पाकिस्तान को फायदा हुआ है और टीम के सुपर 8 में पहुंचने के चांस जिंदा है। इसके पूरे सिनेरियो को समझ लीजिए कि पाकिस्तान की टीम कैसे सुपर 8 में पहुंच सकती है।

भारत सुपर 8 में क्वॉलिफाई करने वाली तीसरी टीम बनी

दक्षिण अफ्रीका (ग्रुप डी) और ऑस्ट्रेलिया (ग्रुप बी) के बाद भारत सुपर 8 के लिए क्वॉलिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई। भारत ने न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक उत्साही अमेरिकी टीम के खिलाफ शुरुआती दिक्कतों का सामना करने के बावजूद 111 रनों के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया 6 अंकों के साथ ग्रुप ए की टॉपर बन गई। यूएसए हार के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार है। हालांकि, टीम का नेट रन रेट गिर गया है, जो उनके लिए चिंता का विषय सुपर 8 में पहुंचने के लिए बन सकता है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments