Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयऑस्ट्रेलिया : संसद भवन की छत पर चढ़कर फिलीस्तीन समर्थकों ने जमकर...

ऑस्ट्रेलिया : संसद भवन की छत पर चढ़कर फिलीस्तीन समर्थकों ने जमकर किया हंगामा, लगाए कई आरोप

नई दिल्‍ली । इजरायल और फिलीस्तीन के बीच पिछले 9 महीनों जारी जंग के कारण इनके समर्थक अलग-अलग देशों में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में संसद भवन की छत पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया साथ ही सरकार पर युद्ध अपराधों को लेकर भी कई आरोप लगाए।

पुलिस ने पुष्टि की कि तीन पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है और उन पर अतिक्रमण के आरोप लगाए जाने की संभावना है। उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने संसद भवन के अंदर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “इस तरह का कोई भी विरोध प्रदर्शन करने की यहां कोई जगह नहीं है जो दूसरों को खतरे में डालता हो, ऐसा कोई विरोध प्रदर्शन करने की जगह नहीं है जो सार्वजनिक संस्थानों या सार्वजनिक भवनों को प्रभावित करता हो।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, छत से उतरने के बाद प्रदर्शनकारियों को ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस और ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र पुलिस अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments