Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeBreaking Newsराजस्थान में BJP उम्मीदवारों का प्रचार कर रहे एकनाथ शिंदे! बोले-डबल इंजन...

राजस्थान में BJP उम्मीदवारों का प्रचार कर रहे एकनाथ शिंदे! बोले-डबल इंजन सरकार लाओ’

Rajasthan Assembly Election 2023: गुरुवार को एकनाथ शिंदे ने राजस्थान जाकर बीजेपी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें। महाराष्ट्र की तरह राजस्थान में भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मतदाताओं से डबल इंजन सरकार लाने की अपील की। एकनाथ शिंदे ने यह भी विश्वास जताया कि इस चुनाव में मतदाता भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देकर राजस्थान में बदलाव जरूर लाएंगे। एकतरफ जहां पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज राजस्थान में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए जमकर प्रचार किया।

सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनका पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले जयपुर के हवामहल क्षेत्र से चुनाव में खड़े हुए योगी श्री बालमुकुंद आचार्य के लिए प्रचार किया।

इसे भी पढ़ें: पनौती के बाद अब ‘पापी’, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने नाम लिए बिना PM मोदी पर निशाना साधा

महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार ने किया विकास

एकनाथ शिंदे ने कहा कि राजस्थान महान योद्धा महाराणा प्रताप की पवित्र भूमि है। मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र से हूं। अगर देश और राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाना है तो केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी और विचार की सरकार का होना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: पुणे समेत महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश की आशंका! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें

महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार होने के कारण ही आज देश की सबसे ज्यादा विकास परियोजनाएं महाराष्ट्र में चल रही हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा कि अगर राजस्थान में डबल इंजन की सरकार आएगी तो राज्य का विकास तेजी से होगा।

इसे भी पढ़ें: शरद पवार को अंधेरे में रखकर अजित पवार ने ये काम, सुप्रिया सुले का हमला

राजेंद्र सिंह गुढ़ा के क्षेत्र में दोस्ताना मुकाबला है

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विश्वास जताया है कि राजस्थान के झुंझुनू जिले की उदयपुरवाटी सीट से शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजेंद्र सिंह गुढ़ा इस चुनाव में जरूर जीतेंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट किया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में लड़ाई दोस्ताना है। परिणाम की परवाह किए बिना, शिवसेना एनडीए को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments