Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeखेलदूसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया,...

दूसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया, अभिषेक शर्मा ने जड़ा शतक

हरारे (Harare)। भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे टी20 मैच में धमाल मचा दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी (Shubman Gill’s captaincy) में युवा भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज (T20 Series) में शानदार वापसी की है। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में बाजी मारी. इस मैच में भारतीय टीम शुरू से ही हावी रही, जिसके चलते वह एक बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रही।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने सलामी बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा के तुफानी शतक, ऋतुराज गायकवाड़ और रिंकु सिंह की धमाकेदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट पर 234 रन बनाए। जिम्बाब्वे को इस मैच में जीत के लिए 235 रन का लक्ष्य मिला है। जिम्बाब्वे पहले मैच में जीत के साथ सीरीज में 1-0 आगे है।

भारतीय टीम द्वारा बनाया गया 234 रन का स्कोर इस मैदान पर किसी टीम द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने हरारे में 2 विकेट पर 229 बनाए थे।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ दो रन बनाकर दूसरे ओवर में आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे ऋतुराज गायकवाड़ ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ पारी को संभाला और टीम के स्कोर को 10 ओवर में 70 के पार पहुंचाया। अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया है।

अभिषेक शर्मा ने जड़ा शतक
अर्धशतक के बाद अभिषेक शर्मा ने तुफानी बल्लेबाजी की। एक के बाद एक चौका-छक्का जड़ जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अभिषेक ने लगातार तीन छक्के जड़ अपने दूसरे ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक जड़ दिया। उन्होंने 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। हालांकि अगली ही गेंद पर अभिषेक कैच आउट हो गए। इस शानदार शतकीय पारी के दौरान उन्होंने सात चौके और आठ छक्के लगाए।

रिंकू और गायकवाड़ ने मचाया धमाल
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रिंकू सिंह ने भी रनों की रफ्तार को कम नहीं होने दिया और गायकवाड़ के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरे। इस बीच गायकवाड़ ने 38 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा पचासा जड़ दिया है। दोनों बल्लेबाजों ने अंतिम ओवरों में चौके-छक्के जड़ते हुए टीम के स्कोर को 20 ओवर में 234 रनों तक पहुंचा दिया। ऋतुराज गायकवाड़ 47 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन और रिंकु सिंह 22 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजारबानी और वेलिंगटन मसाकाद्जा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

जिम्बाब्वे की शुरुआत इस मुकाबले में झटके साथ हुई थी। पहले ही ओवर में मुकेश कुमार ने काया को बोल्ड किया था। वह सिर्फ चार रन बना पाए। इसके बाद मोर्चा मधवेरे (43) और बेनेट (26) ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 15 गेंदों में 36 रनों की साझेदारी हुई। तीसरे ओवर में मुकेश कुमार ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए बेनेट को बोल्ड किया। वह नौ गेंदों में 26 रन बनाकर आउचट हुए। इसके बाद आवेश खान ने कहर बरपाया। पारी के चौथे ओवर में उन्होंने दो विकेट चटकाए। आवेश ने मायर्स (0) और रजा (4) को आउट किया। इस मैच में कैंपबेल ने 10, मदांडे ने शून्य, मसाकाद्जा ने एक, जोंगवे ने 300, मुजरबानी ने दो और चतारा (नाबाद) ने शून्य रन बनाए। भारत के लिए मुकेश और आवेश ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, रवि बिश्नोई को दो और सुंदर को एक विकेट मिला।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments