Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसशेयर बाजार में गुरुवार को मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी...

शेयर बाजार में गुरुवार को मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 23350 के पार

नई दिल्ली। शेयर बाजार में गुरुवार को हरे निशान पर कारोबार होता नजर आया। कारोबार में सेंसेक्स में 400 अंकों की बढ़त दिखी तो निफ्टी 75 अंकों की बढ़त के साथ 23,398.60 के करीब पहुंच गया है। आईटी और रियल्टी शेयरों में मजबूती के साथ कारोबार हुआ। सुबह सेंसेक्स 287.51 (0.37%) अंकों की बढ़त के साथ 76,889.96 पर पहुंच गया। निफ्टी 77.60 (0.33%) अंक मजबूत होकर 23,400.55 पर कारोबार करता दिखा।

आईटी शेयरों में लिवाली के साथ मई में खुदरा मुद्रास्फीति के एक साल के निचले स्तर पर आने से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 538.89 अंक की बढ़त के साथ 77,145.46 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 158.1 अंक की बढ़त के साथ 23,481.05 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में विप्रो, टेक महिंद्रा, नेस्ले, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा लाभ में रहे। हिंदुस्तान यूनिलीवर और पावर ग्रिड में गिरावट रही। एशियाई बाजारों में सोल और हांगकांग में तेजी रही जबकि तोक्यो और शंघाई में गिरावट रही। अमेरिकी बाजार ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए।

बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य वस्तुओं के दाम में मामूली गिरावट के कारण मई महीने में खुदरा मुद्रास्फीति एक साल के निचले स्तर 4.75 प्रतिशत पर आ गई और यह छह प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। महंगाई के मोर्चे पर अमेरिका और भारत दोनों में अच्छी खबर है। मुद्रास्फीति के आंकड़ों से निष्कर्ष यह है कि अवस्फीति प्रक्रिया अच्छी तरह से ट्रैक पर है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘बाजार के लिहाज से यह सकारात्मक खबर है, खासकर बैंकिंग शेयरों के लिए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल घरेलू बाजार में 426.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को लगातार सातवीं बार 5.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है। फेड प्रमुख ने मुद्रास्फीति पर मामूली प्रगति को स्वीकार किया, जबकि पिछली बैठक में कोई प्रगति नहीं हुई थी। सैमको सिक्योरिटीज के बाजार परिप्रेक्ष्य और शोध प्रमुख अपूर्व सेठ ने कहा, बाजार ने मुद्रास्फीति पर स्वीकारोक्ति को सकारात्मक तरीके से लिया। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 149.98 अंक यानी 0.20 प्रतिशत चढ़कर 76,606.57 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 58.10 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,322.95 अंक के नए उच्चस्तर पर बंद हुआ।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments