Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडस्वरा भास्कर बोलीं- सोनाक्षी-जहीर के बच्चे होने दीजिए, उनपर डिबेट करेंगे

स्वरा भास्कर बोलीं- सोनाक्षी-जहीर के बच्चे होने दीजिए, उनपर डिबेट करेंगे

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरों पर छिड़ी डिबेट पर स्वरा भास्कर आग बबूला हो गईह हैं। स्वरा बोलीं कि लव जिहाद की बातें उनके लिए भी कही जाती है। दो अडल्ट्स प्राइवेट में क्या कर रहे हैं इससे दूसरों को मतलब नहीं होना चाहिए। स्वरा ने करीना कपूर का उदाहरण देते हुए कहा कि अभी सोनाक्षी के बच्चे होने दीजिए तब उनके नाम पर अलग बहस चालू हो जाएगी।

स्वरा भास्कर अपने दिल की बात बोलने में हिचकती नहीं हैं। अब उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर छिड़ी बहस पर गुस्सा निकाला है। स्वरा भास्कर बोलीं, मॉडर्न इंडिया का सबसे बड़ा मिथ ‘लव जिहाद’ है, जहां एक हिंदू लड़की मुसलमान से आदमी से शादी करती है। यह मुझ पर भी लागू होता है। अलग धर्म का कपल कुछ शहरों में वैलंटाइन्स डे पर पीटा भी जा सकता है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिलेशनशिप पर स्वरा बोलीं, कई एक्सपर्ट्स से मेरी शादी के वक्त भी राय मांगी गई थी। लेकिन हम यहां 2 राजी वयस्कों की बात कर रहे हैं। वे अपनी प्राइवेट लाइफ में क्या करते हैं, शादी करते हैं या नहीं करते हैं, ये उन पर है। इससे किसी को मलतलब नहीं होना चाहिए कि वे साथ रह रहे हैं, कोर्ट में शादी कर रहे हैं, निकाह कर रहे हैं या आर्य समाज में शादी कर रहे हैं। यह उस महिला, पुरुष और उनके परिवार का मामला है।

स्वरा बोलीं, यह सोनाक्षी की जिंदगी है। उसने अपना पार्टनर चुना है। उसके पार्टनर ने उसे चुना है। अब यह उनका और उनके परिवार का मसला है। मुझे यह बहुत समय बर्बाद करने वाली डिबेट लगती है। स्वरा ने कहा, ऐसी बातें भारत और साउथ एशियन देशों में ज्यादा होती हैं, जहां लोग दूसरों के कामों में अपनी नाक ज्यादा घुसाते हैं। इंतजार कीजिए, जब उनके बच्चे होंगे उनके नाम को लेकर अलग डिबेट होगी। हमने करीना और सैफ के बच्चों और मेरे बच्चे के वक्त ये देखा है। ये एकदम मूर्खता है और जल्दी खत्म नहीं होने वाली।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments