Thursday, May 7, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयस्वाति मालीवाल मामले में दिल्‍ली BJP सड़को पर, CM आवास के बाहर...

स्वाति मालीवाल मामले में दिल्‍ली BJP सड़को पर, CM आवास के बाहर प्रदर्शन, FIR और इस्तीफे की मांग

नई दिल्‍ली । स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास पर हुई अभद्रता के मामले में अब बीजेपी पूरी तरह से आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गई है। बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में इस मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन केजरीवाल के आवास के सामने किया गया है। इस दौरान महिलाओं ने AAP सांसद स्वाति मालीवाल के लिए इंसाफ की मांग करते हुए अरविंद केजरीवाल पर FIR दर्ज करवाने की मांग की है। इसके अलावा प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सीएम केजरीवाल का इस्तीफा भी मांगा है।

बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं के हाथ में कई तरह के पोस्टर थे। इन पोस्टरों पर ‘केजरीवाल इस्तीफा दो’, ‘महिलाओं का जो करेगा अपमान, नहीं चलेगी वो सरकार’ समेत कई अन्य तरह के स्लोगन लिखे गए थे। यह महिलाएं केजरीवाल के खिलाफ लगातार नारे लगा रही थीं।

वीरेंद्र सचदेवा का बड़ा आरोप

महिला कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘दिल्ली की यह बहनें अपनी एक और बहन की लड़ाई और उसके सम्मान के लिए सड़क पर उतरी हैं। दिल्ली महिला आय़ोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल लगातार महिलाओं की सुरक्षा की बात करती हैं और वो खुद सुरक्षित नहीं हैं, और वो भी सीएम के आवास पर। ऐसे में आप दिल्ली की हालत को समझ सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री चुप हैं। सीएम आवास के घर जो कुछ भी हुआ उसके पीछे एक बड़ी साजिश है। अगर पुलिस जांच करती हैं तो बड़ी बातें सामने आएंगी।’

केजरीवाल चुप क्यों हैं? – बांसुरी स्वराज

भाजपा नेता और नई दिल्ली सीट से पार्टी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने इस मुद्दे पर कहा, ‘मैं हैरान हूं कि अऱविंद केजरीवाल इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? अब तक आप ने सिर्फ इस घटना की निंदा की है। अरविंद केजरीवाल ने क्यों अब तक कोई ऐक्शन नहीं लिया? अगर अरविंद केजरीवाल अपनी ही पार्टी की महिला की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते हैं तो वो कैसे दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे?

स्वाति मालीवाल के पूर्व पति का बड़ा दावा

इधर स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने इस बीच बड़ा दावा करते हुए कहा है कि सीएम हाउस में केजरीवाल के ओएसडी बिभव कुमार ने स्वाति के साथ मारपीट की है और इस बारे में सीएम को भी पता है। उन्होंने कहा था कि आप नेता संजय सिंह कैमरे के सामने ऐक्टिंग कर रहे हैं और उन्हें इसके बार में सबकुछ पता है।

AAP सांसद संजय सिंह ने क्या कहा था

आपको बता दें कि स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता की यह घटना सोमवार सुबह की है। लेकिन इसे लेकर आम आदमी पार्टी काफी देर तक चुप रही। मंगलवार को आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि सीएम आवास पर ओएसडी बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के साथ जो कुछ भी किया उसपर सीएम केजरीवाल ने खुद संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments