Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeखेलT-20 World Cup: लॉकी फर्ग्यूसन ने रचा इतिहास, अपने चारों ओवर मेडन...

T-20 World Cup: लॉकी फर्ग्यूसन ने रचा इतिहास, अपने चारों ओवर मेडन किए, 3 विकेट भी लिए

नई दिल्ली (New Delhi)। टी-20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के 40वें मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ जोरदार गेंदबाजी की। दिलचस्प रूप से उन्होंने अपने सभी 4 ओवर मेडन किए। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 4 ओवर में बिना कोई रन देने वाले पहले गेंदबाज (पूर्ण सदस्यीय देशों में) बन गए हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 3 विकेट भी लिए।

पारी का 5वां ओवर करने आए फर्ग्यूसन ने असद वाला (6) के रूप में अपना पहला शिकार बनाया। अपना दूसरा ओवर भी इस तेज गेंदबाज ने मेडन किया। इसके बाद अपने दूसरे स्पैल के दौरान उन्होंने चार्ल्स अमिनी (17) को पवेलियन की राह दिखाई। अपने चौथे ओवर में उन्होंने चाड सोपर (1) का विकेट चटकाया। उन्होंने अपने 4 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट हासिल किए।

फर्ग्यूसन से पहले सिर्फ कनाडा क्रिकेट टीम के साद जफर अपने 4 ओवर मेडन करने का कारनामा कर चुके हैं। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 2021 में पनामा के खिलाफ टी-20 मैच में बिना कोई रन दिए 2 विकेट लिए थे। यह टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे किफायती प्रदर्शन का नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले इस टूर्नामेंट में सबसे बेहतर इकॉनमी रेट का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ही टिम साउथी के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने युगांडा के खिलाफ 4 रन देते हुए 3 विकेट लिए थे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments