Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसचुनावी नतीजों से बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में अब तक की सबसे...

चुनावी नतीजों से बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट

नई दिल्‍ली. लोकसभा चुनाव के मंगलवार को रुझान आने के साथ ही घरेलू शेयर बाजार पर भारी साबित होते दिखे. शेयर बाजार में किसी एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट का बाजार पहली बार गवाह बना है. शेयर बाजार के लिए मंगलवार क का दिन भूचाल लेकर आया है, स्टॉक मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है. निवेशकों की संपत्ति में एक दिन में इतनी बड़ी कटौती हो चुकी है कि इसे मान पाना लगभग नामुमकिन सा लग रहा है.

सेंसेक्स 6000 अंकों से ज्यादा गिरा

सेंसेक्स में 6,234.35 अंकों की गिरावट आ चुकी है और ये 70,234 तक आ गिरा है. किसी एक दिन में 6000 अंकों से ज्यादा की गिरावट शेयर बाजार के लिए ऐसा जख्म है जिसे भरने के लिए काफी बड़ा समय लग सकता है. ये घरेलू शेयर बाजार के इतिहास में ऐसा अकेला दिन है जहां इतनी भयंकर गिरावट का बाजार को सामना करना पड़ा हो. ये शेयर बाजार के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे लैंडस्लाइड डाउनफॉल है.

निफ्टी में 2000 अंकों की गिरावट

एनएसई के निफ्टी ने गिरावट का ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है जिससे पार पाना बेहद मुश्किल लग रहा है. निफ्टी में 1,982.45 अंकों की गिरावट आ चुकी है और ये 21,281.45 तक का निचला स्तर छू चुका है.

बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 41 लाख करोड़ रुपये डूबा

बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 41 लाख करोड़ रुपये का गोता लगा चुका है और ये किसी एक दिन में सबसे भारी गिरावट है. 3 जून को बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 426.24 लाख करोड़ रुपये पर था जो दोपहर 12.50 बजे 385 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है.

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर गिरे

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है और एनटीपीसी 14 फीसदी से ज्यादा टूटा है. एसबीआई 13.41 फीसदी नीचे है और पावरग्रिड 11.12 फीसदी की गिरावट पर है. एलएंडटी 10.84 फीसदी टूटा जबकि टाटा स्टील 10.47 फीसदी नीचे है.

निफ्टी के 50 में से 46 शेयर धड़ाम

निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है और केवल 4 शेयर ऐसे हैं जो बमुश्किल तेजी के दायरे में बने हुए हैं. एनएसई पर इस समय 2639 शेयरों में ट्रेड हो रहा है और 2431 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. केवल 150 शेयरों में ही तेजी के साथ कारोबार हो रहा है जबकि 88 शेयर बिना बदलाव के साथ हैं.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments