बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। 
Friday, February 27, 2026
No menu items!
HomeBreaking NewsBSP Successor: बसपा प्रमुख मायावती ने तय किया अपना उत्तराधिकारी, भतीजे को...

BSP Successor: बसपा प्रमुख मायावती ने तय किया अपना उत्तराधिकारी, भतीजे को मिलेगा मौका!

नई दिल्ली: बहुजन समाजवादी पार्टी प्रमुख मायावती के बारे में जानकारी मिल रही है कि उन्होंने अपना उत्तराधिकारी तय कर लिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मायावती के भतीजे आकाश आनंद ही मायावती के उत्तराधिकारी होंगे। रविवार को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में एक बड़ी सियासी घटना देखने को मिली। जहां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। रविवार को लखनऊ में पार्टी की बैठक में इसका ऐलान किया गया है।

 

काफी दिनों से यह चर्चा थी कि मायावती के उत्तराधिकारी के तौर पर आकाश आनंद को मौका मिलेगा। अब उन्हें बसपा प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी उठानी होगी। बताया जाता है कि वह पिछले कई वर्षों से पार्टी में महत्वपूर्ण घटनाओं को लेकर फैसले ले रहे थे।

मायावती ने लिया बड़ा फैसला!

उत्तर प्रदेश में बसपा की एक अहम बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि यह फैसला साल 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस बैठक में मायावती ने अपनी पार्टी की जिम्मेदारी आकाश आनंद को सौंपी है। उन्हें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर पूरे देश में पार्टी की जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है।
leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments