Monday, March 23, 2026
No menu items!
HomeफीचरSuccess Story: सरकारी नौकरी से रिटायर होकर शिक्षा क्षेत्र में बनाई पहचान,...

Success Story: सरकारी नौकरी से रिटायर होकर शिक्षा क्षेत्र में बनाई पहचान, अब पॉलिटेक्निक खोलकर अनीस अहमद ने लिखी नई इबारत

Anis Ahmed Khan Success Story: कहते हैं कि हौसले बुलंद हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के मछली शहर के मुजार में पैदा हुए अनीस अहमद खान के साथ हुआ। बचपन में किसी तरह से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने यूपी सरकार में अपनी काबिलियत के बल पर सरकारी नौकरी हासिल की। सरकारी नौकरी करने के बाद वे कुछ साल पहले एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर रिटायर हुए। उनके दिल में बचपन से कुछ कर गुजरने की इच्छा थी। इसी इच्छा को लेकर उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में कदम रखा और वे निरंतर आगे ही बढ़ते जा रहे हैं।

लीड न्यूज़ टुडे को दिए इंटरव्यू में अनीस अहमद ने कहा कि नौकरी के दौरान वे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कौशांबी समेत कई जिलों में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर कई बड़े अधिकारियों के साथ इमानदारी से सेवा दी। नौकरी से रिटायर के बाद उन्होंने पहले समाज सेवा का काम शुरू किया। इसके बाद जौनपुर स्थित मछलीशहर के मुजार में बख्शी पॉलिटेक्निक शुरू किया। इस इन्स्टिट्यूट से अब तक हजारों बच्चे पढ़ाई कर चुके हैं और देश विदेश में नौकरी कर रहे हैं

रिटायरमेंट के बाद दो बेटों समेत खुद कोर्ट में करते हैं वकालत

अनीस अहमद फिलहाल रिटायरमेंट के बाद अपने परिवार के साथ पैतृक निवास मछली शहर के मुजार और इलाहाबाद में रह रहे हैं। बख्शी पॉलिटेक्निक के डायरेक्टर का परिवार पूरी तरह से शिक्षित है। दो बेटों में एक बेटा एलएलएम की पढ़ाई करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा है। उनका दूसरा बेटा इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करता है। अनीस अहमद ने वकालत की पढ़ाई भी की है। नौकरी से रिटायर होने के बाद वे खुद इलाहाबद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। अब तक कई बड़े मामलों में केस जीतने के बाद पीड़ित को न्याय दिला चुके हैं। उनकी पत्नी भी वकील रह चुकी हैं।

फूलपुर में बख्शी टीचर ट्रेनिंग स्कूल इंस्टीट्यूट शुरू किया

अनीस अहमद ने कहा की उन्होंने मछलीशहर के मुजार में जहां बख्शी पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट शुरू किया है। वहीं फूलपुर (इलाहाबाद) में बीएड और टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शुरू किया है। जिस इंस्टीट्यूट से सैकड़ों बच्चे बीएड की डीग्री और टीचर की ट्रेनिंग लेने के बाद टीचर की सरकारी और प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं।

जल्द शुरू करेंगे इंटरनेशनल स्कूल

अनीस अहमद ने कहा कि वे मछलीशहर में जल्द ही इंटरनेशनल स्कूल भी खोलेंगे ताकि गरीब घर को बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए घर से दूर न जाना पड़े। अनीस अहमद दो भाई हैं उनके छोटे भाई रईस खान समाजवादी पार्टी में नेता है और बख्शी पॉलिटेक्निक की देख रेख की जिम्मेदारी उनके ऊपर भी हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments