Saturday, May 9, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिमोदी 3.0 के शपथ ग्रहण को भव्‍य देने का काम शुरू, समारोह...

मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण को भव्‍य देने का काम शुरू, समारोह में शामिल होंगे 8000 लोग

नई दिल्‍ली. भाजपा की तरफ से नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को भव्‍य बनाने के लिए योजना बनाई गई है. इसके लिए सभी तैयारियों को अमली जामा पहनाया जा रहा है. मोदी के 3.0 शपथ ग्रहण समारोह में 8000 लोगों के शामिल होने की संभावना है. राष्ट्रपति सचिवालय से सरकार ने 7000 से 8000 लोगों के लिए जगह मांगी है. नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं. मीडिया के अनुसार मोदी को शपथ ले सकते हैं. हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

पीएम मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वकील, डॉक्टर, कलाकार, सांस्कृतिक कलाकार, प्रभावशाली व्यक्ति और अलग-अलग पेशे से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों को भी कार्यक्रम में बुलाया जाएगा. सभी धर्मों के करीब 50 प्रमुख धार्मिक गुरुओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा. इसके अलावा सेंट्रल विस्टा परियोजना के मजदूर, ट्रांसजेंडर, विकसित भारत के राजदूत, सफाई कर्मचारी और लाभार्थी भी आमंत्रित किए जाएंगे.

बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, एनईसी के सदस्य और निवर्तमान सांसद, सभी सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला अध्यक्ष, क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं. साथ ही साथ प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित मन की बात के प्रतिभागी, आदिवासी महिलाएं, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्म श्री विजेता भी शपथ ग्रहण में आने वाले हैं. इस कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व दिखने वाला है.

लोकसभा चुनाव रिजल्ट में इस बार भी एनडीए को बहुमत मिला है. एनडीए को 293 सीटें हासिल हुई हैं, जिसमें से अकेले 240 सीटें बीजेपी के खाते में हैं. इस तरह नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो चुका है. चुनाव नतीजों के बाद हुई बैठक में नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुन लिया गया है. हालांकि, शुक्रवार को एक बार फिर से एनडीए की बैठक हो रही है, जिसमें नरेंद्र मोदी को आधिकारिक तौर पर एनडीए का न्योता चुना जाएगा. इसके बाद सांसदों के समर्थन पत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौपा जाएगा.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments