Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसतबीयत हो जाएगी खुशी, आ गया Motorola का वाटरप्रूफ 5G फोन नए...

तबीयत हो जाएगी खुशी, आ गया Motorola का वाटरप्रूफ 5G फोन नए लुक में

नई दिल्‍ली। मोटोरोला ने यूजर्स को तगड़ा गिफ्ट दिया है। इस गिफ्ट से इंडियन यूजर्स की तबीयत खुश हो जाएगी। मोटोरोला ने अपने नए फोन- Motorola Edge 50 Pro का नया कलर ऑप्शन लॉन्च किया है। यह फोन अब वनीला क्रीम कलर ऑप्शन में भी आने लगा है। कंपनी ने इस फोन को ब्लैक ब्यूटी, लक्स लैवेंडर और मून लाइट पर्ल में लॉन्च किया था। एज 50 प्रो का नया वनीला क्रीम कलर ऑप्शन सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। फोन के 8जीबी रैम + 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है।

इसके 12जीबी रैम वाले वेरिएंट के लिए आपको 35,999 रुपये खर्च करने होंगे। खास बात है कि बैंक ऑफर में आप इस फोन को 2 हजार रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। फोन खरीदने के लिए अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको 5 पर्सेंट कैशबैक भी मिल सकता है। मोटोरोला का यह फोन 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा, IP68 अंडरवॉटर प्रोटेक्शन रेटिंग और 68W की फास्ट चार्जिंग जैसे धांसू फीचर्स से लैस है।

कंपनी इस फोन में 6.7 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 भी दिया गया है। 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में आपको प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दे रही है।

इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 10 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए मोटोरोला के इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन के बेस वेरिएंट की बैटरी 4500mAh की है, जो 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। टॉप वेरिएंट 125W की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। कंपनी इस फोन में 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी दे रही है

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments