मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से चंद किलोमीटर के फासले पर मौजूद मीरा भायंदर इलाके में दीपावली स्नेह सम्मलेन में बीजेपी नेता और भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने अपनी गायकी से समा बांध दिया। मीरा भायंदर शहर 145 विधानसभा चुनाव प्रमुख एडवोकेट रवि व्यास द्वारा दीपावली और छठ पूजा के मौके पर गुरुवार शाम एक भव्य स्नेह सम्मेलन का कार्यक्रम भायंदर पश्चिम के बालाजी (पपैया) ग्राउंड में आयोजित किया गया था। इस सांस्कृतिक और रंगारंग आयोजन मे विशेष रूप से उपस्थित भोजपुरी सुपरस्टार लोकगायक भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने गीत-संगीत से मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में उत्तरभारतीयों के साथ ही सभी वर्गों र्और समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल हुए। लोकगीत,छठगीत और भोजपुरी, अवधी गीतों पर मनोज तिवारी की शानदार बेमिसाल परफॉरमेंस पर सभी श्रोता मंत्रमुग्ध होकर नाचते और थिरकते नज़र आये।

कार्यक्रम में भाजपा नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद, ठाणे लोकसभा चुनाव प्रमुख विनय सहस्त्रबुधे,भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा महाराष्ट्र अध्यक्ष संजय पांडेय, कोंकण प्रांत भाजपा प्रभारी हेमंत म्हात्रे, मीरा भायंदर शहर भाजपा प्रभारी जयप्रकाश ठाकुर ,विधायक गीता जैन सहित पार्टी के कई बड़े पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

आयोजक विधानसभा चुनाव प्रमुख (145) मीरा भायंदर शहर ने उपस्थित सभी प्रमुख गणमान्य लोगों का स्वागत और सत्कार करते हुए भारी संख्या मे उपस्थित सभी लोगों को दीपावली और छठ पूजा की शुभकामना प्रेषित की।
