बीएमसी और कलेक्टर कार्यालय की संयुक्त कार्रवाई
यह अभियान बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के पी नॉर्थ वार्ड और कलेक्टर कार्यालय की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार, जिन गोदामों को हटाया गया उनका उपयोग शूटिंग और शादी समारोह के सामान के भंडारण के लिए किया जा रहा था। प्रशासन का कहना है कि ये निर्माण बिना वैध अनुमति के खड़े किए गए थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
जोन 4 की डीएमसी भाग्यश्री कापसे, पी नॉर्थ वार्ड के असिस्टेंट कमिश्नर कुंदन वलवी और एडिशनल कलेक्टर गणेश मिसाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। अभियान का नेतृत्व असिस्टेंट इंजीनियर राजेश सोनावने और सब इंजीनियर सुहास घोलप ने किया। मौके पर 2 जेसीबी मशीनें, 16 अधिकारी और 30 मजदूर तैनात रहे, जिन्होंने पूरी योजना के तहत अवैध गोदामों को ध्वस्त किया।
भू-माफियाओं को सख्त संदेश
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुंबई में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।