New virus in china: चीन में बच्चों में एन9एन2 (N9N2)के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई लोग सांस संबंधी बीमारियों से भी पीड़ित हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। लोगों को स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी रही है। जिन्हें सांस की बीमारी है उन्हें अन्य लोगों से दूरी बनाए रखने को कहा जा रहा है। भारत में अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। भारत को भी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
N95 और N99 मास्क का उपयोग करने की सलाह
चीन में बड़ी संख्या में बच्चे निमोनिया से पीड़ित हो रहे हैं। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्हें मास्क पहनने की सलाह दी रही है। बच्चों में खांसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर बच्चों को स्कूल न भेजने की सलाह दी जा रही है।
WHO ने जताई चिंता
चीन में बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या बढ़ने से स्थिति और खराब हो गई है। WHO इस बात को लेकर काफी चिंतित है। बच्चों में सांस संबंधी समस्याएं देखी जा रही हैं। कई स्कूलों ने बच्चों से स्कूल न आने को कहा है। ऐसे में स्थिति गंभीर नजर आ रही है। कोविड ने बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित किया है। जिसके परिणामस्वरूप मामले फिर से बढ़े हैं, बच्चों में संक्रमण बढ़ रहा है।
भारत में अभी तक एक भी मामला नहीं है
इस बाबत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन से विस्तृत जानकारी मांगी। फिलहाल भारत में इस बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अभी तक देश में इसके लक्षण सामने नहीं आए हैं। इस नए इन्फ्लूएंजा के बारे में उपलब्ध सीमित जानकारी के आधार पर महामारी जैसी स्थिति की संभावना नहीं है। प्रत्येक वर्ष सर्दियों से पहले इन्फ्लूएंजा के मामलों की संख्या बढ़ जाती है।
