इसके बाद पीड़ित महिला न्याय के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर अहमदपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी बीच समीना बी नाम की महिला अपने बच्चों के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में शिवराज सिंह चौहान से मुलाक़ात की।शिवराज ने समीना बी से उनका हालचाल पूछा और उन्हें सुरक्षा देने आश्वासन दिया।
मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी।
मेरी… pic.twitter.com/O2VO7EtNry
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 9, 2023
