तेलंगाना में लोकतांत्रिक सरकार
रेवंत रेड्डी ने जनता को विश्वास दिलाया कि तेलंगाना में लोकतांत्रिक सरकार चलेगी और तेलंगाना एक कल्याणकारी राज्य के रूप में जाना जायेगा। इस बीच कैबिनेट की बैठक में राज्य में बिजली की स्थिति पर चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों को कृषि क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रों को चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति प्रदान करने का भी निर्देश दिया।
बीजेपी ने किया ओवेसी का विरोध
बीजेपी विधायकों ने एमआईएम विधायक अकबरुद्दीन औवेसी को प्रोटेम स्पीकर चुने जाने का विरोध किया। हैदराबाद में विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे बीजेपी विधायकों को पुलिस ने रोक दिया। जब बीजेपी विधायक विधानसभा के दो नंबर गेट के पास पहुंचे तो पुलिस ने बीजेपी विधायकों को वहां से हटा दिया।
इस बीच, तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सौंदराजन की अनुमति के बाद विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। इसके बाद औवेसी ने नवनियुक्त विधायकों को शपथ दिलाई। उधर, बीजेपी ने ओवैसी की मौजूदगी में विधायक पद की शपथ नहीं ली और कार्यक्रम का बहिष्कार किया।
